Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
India

भारतीय उच्चायुक्त ने बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार से की मुलाकात

August 15, 2024 Yashaswi Tripathi 1 min read
Untitled design 2024 08 15T085831.822

भारतीय उच्चायुक्त ने बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार से मुलाकात की है. इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा हुई. प्रेस रिलीज में विदेश मामलों की सलाहकार ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शुभकामनाएं दी गई और उन्होंने आशा किया कि वह बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ मिलकर काम करें.भारतीय उच्चायुक्त ने बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार को भारत की ओर से बांग्लादेश के साथ मित्रता और सहयोग की भावना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Untitled design 2024 08 15T085831.822

प्रेस रिलीज में आगे बताया गया कि भारत की उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश की स्थिति बताई और उन्होंने कहा कि अंतिम सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती कानून और व्यवस्था को दोबारा से सामान्य बनाना है. उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य भारत के साथ मिलकर आगे काम करना है और द्विपक्षी संबंधों को बढ़ावा देना है.इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच व्यापार, संस्कृति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मिलकर काम करने और अपने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए सहमति व्यक्त की.

Untitled design 2024 08 15T085954.114

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार ने कहा की वह बांग्लादेश अल्पसंख्यक और विभिन्न समुदायों के सह अस्तित्व को सुनिश्चित करेंगे उन्होंने कहा बांग्लादेश की अंतिम सरकार सभी धर्म जातियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है उनके खिलाफ कोई भी हैंड सैयद होगी आसानी होगी उन्होंने कहा अन्य धार्मिक संगठन और राजनीतिक दल भी उनकी सुरक्षा के लिए काम कर रहे है.

यह मुलाकात भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और समझ बढ़ेगी और वे एक दूसरे के साथ मिलकर काम करेंगे.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join