Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Oct 24, 2026 | New Delhi —
Business

अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी ब्लू टिक पर लगेगे पैसे। जाने क्या है नियम।

March 18, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
insta

ट्विटर की तरह ही अब इंस्टाग्राम और फेसबुक ने भी पैड ब्लू टिक की पेशकश की है. इसका मतलब है कि मेटा भी अब पैसों के बदले किसी को भी ब्लू टिक ऑफर कर देगी। हालांकि, ब्लू टिक पाने के लिए यूजर्स को कंपनी द्वारा तय किया गया अमाउंट चुकाना होगा। मेटा ने फिलहाल भारत तो नहीं लेकिन यूएस में सर्विस शुरू कर दी है।

ब्लू टिक की कीमत

मेटा ने वर्तमान में यूएस में अपनी पैड ब्लू टिक सर्विस शुरू की है. अगर आप वेब पर साइन अप करते हैं और ब्लू टिक चाहते हैं तो सर्विस कॉस्ट $11.99 या 989 रुपये प्रति माह है. इसके अलावा, अगर आप iOS या एंड्रॉयड पर साइन अप करते हैं तो सर्विस कॉस्ट $14.99 मतलब 1237 रुपये प्रति माह है. यह भी बता दें कि अगर आप वेब के लिए सर्विस लेते हैं, तो आपको केवल फेसबुक पर ब्लू टिक मिलेगा, लेकिन अगर आप ऐप स्टोर या गूगल प्ले ऑप्शन को चुनते हैं तो फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों के लिए ब्लू टिक मिलेगा. यही वजह है कि मोबाइल सर्विस की कीमत वेब की तुलना में ज्यादा है.

चल रहा था परीक्षण

बता दें कि मेटा ने पहले ही इस बात की जानकारी दी थी कि वह फरवरी में ही इस सेवा का परीक्षण कर रही थी। सबसे पहले ट्विटर में पैड वेरिफिकेशन की परंपरा को शूरू किया गया।पिछले साल मस्क द्वारा 44 बिलियन डॉलर यानी लगभग 3,63,300 करोड़ रुपये की खरीद के बाद, ट्विटर ने अपनी ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की थी। यह लोगों को ब्लू चेक मार्क के लिए पेमेंट करने की सुविधा देती है, जो पहले राजनेताओं, पत्रकारों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के अकाउंट को ही मिलती थी।

यह है नियम।

इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक लेने के लिए अब चाहे वह पैसों वाला ब्लू टिक ही क्यों न हो, आपकी उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए. इसके साथ ही, आपके पास फोटो आईडी भी होनी चाहिए. वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद ही कंपनी ब्लू टिक प्रोवाइड करेगी. वेरिफिकेशन होने के बाद, अगर आपको ब्लू टिक मिल जाता है तो आप आसानी से यूजरनेम या प्रोफाइल पर कोई अन्य जानकारी आसानी से बदल नहीं सकेंगे।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join