Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
Health

अगर अक्सर बाहर का खाना कहते है तो इन बातों का ध्यान रखना है बहुत जरुरी।

March 18, 2023 Rupali Parihar 1 min read
food 1548917412

कभी जॉब के चलते या पढ़ाई के चलते अक्सर स्टूडेंट्स और युवा बाहर का खाने लग जाते है। ऐसे में कई बार वे दूसरी हेल्थ समस्याओ को न्योता देते है। बाहर का खाना कैलोरी से भरा हुआ होता है, साथ ही इसमें कुछ अनचाहे तत्व भी होते हैं, जो शरीर में सूजन पैदा कर सकते हैं। अगर आपको भी अक्सर बाहर खाना खाना पड़ता है तो आपको कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए।

इन चीजों का रखें ध्यान

हाथ धो कर खाए

चाहे घर हो या बाहर कुछ भी खाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धोए और फिर खाना खाए। कई बार हम बाहर होने के कारण हाथ नहीं धोते और ऐसे ही कुछ भी खा लेते है जिसके कारण कई बार पेट दर्द और उल्टी दस्त हो जाते है और कारण बाहर का खाना बन जाता है। इसलिए बाहर कुछ भी खाने से पहले अपने हाथ धो कर खाए।

धीरे-धीरे अच्छे से चबा कर खाएं।

धीरे-धीरे खाना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से आप कम भोजन से आसानी से पेट भर सकते हैं। अच्छे से चबा कर खाने से पाचन में आसानी होती है कई बार हम बाहर जंक फ़ूड खा लेते है जो हमारे सिस्टम द्वारा आसानी से नहीं पच पाता। इसके लिए जरुरी है की खाने को अच्छे से चबा कर ही खाए।

कितना खाए इस बात का ध्यान रखे।

डाइटिंग और एक्सरसाइज से ज्यादा वजन घटाने के लिए पोर्शन कंट्रोल करना ज्यादा जरूरी है। ऐसा तभी हो सकता है जब आप कम मात्रा में खाते हैं, जैसे कि पूरा पिज्जा खाने के बजाय तीन या दो स्लाइस खाएं। खाने की मात्रा पर नियंत्रण कर के आप अपनी कैलोरी को काबू में कर सकते हैं।

कोशिश करे ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन ले।

प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से एक है जो आपका पेट भरने में मदद करता है। लेकिन, अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आपके लिए यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसके विकल्प में आप स्प्राउट्स से बने सलाद को शामिल कर सकते हैं।

जंक फ़ूड ड्रिंक का कम सेवन करे।

बाजार में मिलने वाले अधिकांश पेय पदार्थ में चीनी और प्रिजर्वेटिव्स मौजूद होते हैं, जो आपके पेट के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आपको प्यास लगी है तो सादा पानी या फिर नींबू पानी का सेवन करें।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join