Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषण।।।

March 17, 2023 • Megha Jain• 1 min read
cm..

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत मिलने वाला सामान अब नहीं मिलेगा। इसकी जगह 50 हजार रुपए का चेक दिया जाएगा। यानी अब सामान की जगह नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा बुजुर्गों को अब एक हजार रुपए महीना पेंशन दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये ऐलान शुक्रवार को खरगोन में किया। वे यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। सीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। आजीविका मिशन की बहनों ने शिवराज सिंह को 10 मीटर लंबी राखी भेंट की। कलेक्टर ने सीएम को शिवलिंग और बंजारा समाज ने नगाड़ा भेंट किया।

10 मीटर लंबी राखी भेंट की।

सीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। आजीविका मिशन की बहनों ने शिवराज सिंह को 10 मीटर लंबी राखी भेंट की। कलेक्टर ने सीएम को शिवलिंग और बंजारा समाज ने नगाड़ा भेंट किया।

मामा देंगे भांजी को चेक।

बुरहानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि अब मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बेटियों को उपहार नहीं दिए जाएंगे, बल्कि सीधे चेक की राशि उनके खाते में जाएगी। उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह चौहान के प्रथम मुख्यमंत्री काल में शुरू की गई इस योजना में वर्तमान में बेटियों को विवाह के समय 56000 रूपये की विवाह सामग्री दी जाती है। अभी पिछले दिनों कुछ जिलों में इस योजना में बांटे जाने वाले उपहारों में गड़बड़ी की और घटिया क्वालिटी की शिकायतें मिली थी, जिसे लेकर खुद मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों मीना सिंह और कमल पटेल ने आपत्ति जताई थी।

उमरिया में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में तो मंत्री मीना सिंह ने सार्वजनिक मंच से इस बात का उल्लेख किया था और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उपहार वापस करने को कहा था। वहीं छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने भी वहां बांटी जाने वाली सामग्री के घटिया होने का उल्लेख करते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। अभी हाल ही में धार जिले में भी इस तरह का एक मामला सामने आया था जिसे लेकर अब मुख्यमंत्री ने ये बड़ा निर्णय लिया है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join