Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, May 18, 2026 | New Delhi
India

Delhi Rain: तीन घंटे दिल्ली में हुई लगातार बारिश, आज बंद रहेंगे राजाधानी में सभी स्कूल, जानिए डीटेल्स

August 1, 2024 Sneha 1 min read
Delhi Rain Today

Delhi Rain

आपको बतादें, कि बुधवार को यानि कल राजधानी के अंदर भारी बारिश देखनें को मिली है. जिसके बाद से गर्मी में भी कुछ हद तक राहत आ चुकी है. आपको बतादें, कि तीन घंटे लगातार हुई इस बारिश के बाद से ही दिल्ली में जलभराव की स्थिति निर्मित हो चुकी है. जहां पर आज राजधानी के अंदर सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. वहीं पर सभी स्कूलों में क्लासेज Online ली जाएगी. आपको बतादें, कि कल शाम से ही दिल्ली के अंदर हल्की से मध्यम और फिर काफी तेज बारिश देखनें को मिली. बतादें, कि इस बारिश के कारण से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई. ऐसे में सरकार की तरफ से स्कूलों को आज के लिए बंद करने का आदेश जारी किया जा चुका है.

Delhi Rain Today 1

अतिशी ने देर रात एक्स पर साझा की जानकारी

आपको बतादें, कि कल शाम से दिल्ली में आ रही भारी बारिश के बाद से ही देर रात को दिल्ली की जल मंत्री अतिशी की तरफ से एक्स पर इस बात की जानकारी दी गई थी. जहां पर उन्होनें लिखा था, कि राजधानी में भारी बारिश के चलते कल सभी स्कूलों में आकाश घोषित किया जाता है. अपनी जानकारी में उन्होनें लिखा था, कि बारिश के कारण से दिल्ली के अंदर सभी सरकारी एंव प्राइवेट स्कूल कल बंद रहेंगे.

Delhi

मिंटो ब्रिज के नीचे जलभराव

जानकारी के लिए बतादें, कि शाम में आई बारिश के बाद से दिल्ली के कई इलाकों में बेहिसाब जलभराव देखने को मिला है. जहां पर मिंटो ब्रिज के नीचे भी जलभराव की स्थिति बन गई. ऐसे में यातायात भी पूरी तरह से ठप हो गया.

वहीं आपको बतादें कि मौसम के बिगड़ते हुए हालातों को देखते हुए उत्त्तर पश्चिमी, उत्तर पूर्वी, दक्षिणी पश्चिमी और दक्षिणी पूर्वी जिलों में जहां पर मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट केा जारी किया गया था, उन सभी इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया. इस भारी बारिश के बाद से दिल्लीवासियों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल चुकी है. जहां पर पिछले कई दिनों से दिल्ली में लोग गर्मी और उमस से काफी ज्यादा परेशान थे. तापमान में अब गिरावट है और ठंडक का एहसास किया जा रहा है. वहीं आपको बतादें, कि मौसम विभाग ने कई इलाकों में आने वाले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट को भी जारी किया है. जहां पर मौसम विभाग ने पहले ही इस बात का पूर्वनुमान बता दिया था, कि बुधवार को दिन के समय में तेज धूप रहने वाली है. वहीं पर शाम होते ही हल्की से तेज बारिश आ सकती है. इसके साथ ही में आपको बतादें, कि जहां पर गर्मी से मौसम में राहत मिली है वहीं पर जन जीवन भी इस बारिश के कारण से अस्त व्यस्त हो चुका है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join