Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
India

कस्टम विभाग ने जब्त की 110 करोड रुपए तक कि ट्रामाडोल टैबलेट, लड़ाकू दवा के रूप में भी किया जाता है इस्तेमाल

July 29, 2024 Lavi Rana 1 min read
dru3

बीते शनिवार को 26 लाख ट्रामाडोल की गोलियों को कस्टम विभाग द्वारा जब्त किया गया था. गोलियों को जब्त करने के बाद इसके ही निर्यातक से जुड़े एक और बिल की जांच पड़ताल की गई जिसमें और भी ट्रामाडोल की गोलियां मिली. अनुमान के अनुसार लगभग 110 करोड़ की ट्रामाडोल जब्त की गई.

dru5
कस्टम विभाग ने जब्त की 110 करोड रुपए तक कि ट्रामाडोल टैबलेट

बहुत बड़े पैमाने पर मिली ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टेबलेट

कस्टम विभाग द्वारा गुजरात में स्थित कच्छ मुद्रा सीमा पर 68 लाख ट्रामाडोल टेबलेट जब्त की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 110 करोड रुपए की कीमत वाली यह ट्रामाडोल टेबलेट शनिवार को जब्त की गई थी. गोलियों को जब्त करने के बाद इसके एक्सपोर्ट से जुड़ी एक शिपिंग बिल की जांच की गई जो रविवार को पूरी हुई. और जानकारी दी गई कि इस जांच में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टेबलेट 225 मिलीग्राम बहुत बड़े पैमाने पर मिली है.

dru1
जांच में बहुत बड़े पैमाने पर मिली ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट 225 मिलीग्राम

68 लाख की मात्रा में जप्त हो चुकी है ट्रामाडोल की गोलियां

दरअसल बाद में जांच के दौरान मिली दवा की पट्टियां पहले पाई गई पट्टियों से अलग तरीके की थी. और इसमें निर्माता के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली थी. अहमदाबाद में स्थित एक गोदाम में भी ट्रामाडोल की कुछ गुड़िया मिली है जानकारी के अनुसार यह गोदाम खाली पड़ा था. फिलहाल मामले की जांच अभी भी की जा रही है. अभी तक 68 लाख की मात्रा में ट्रामाडोल की गोलियां जब्त की जा चुकी है. इन 68 लाख गोलियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 110 करोड़ रुपए तक की कीमत बताई जा रही है. शनिवार को की गई जांच में 26 लाख और रविवार को लगभग 42 लाख गोलियां पाई गई है.

dru4
शनिवार को की गई जांच में 26 लाख और रविवार को लगभग 42 लाख ट्रामाडोल की गोलियां पाई गई

ट्रामाडोल पर भारत सरकार द्वारा लगा हुआ है प्रतिबंध

ट्रामाडोल टैबलेट को भारत सरकार ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 सी के तहत देश में प्रबंध कर रखा है. 2018 में एक मानोदैहिक पदार्थ के रूप में एनडीपीएस अधिनियम के तहत इसे अधिसूचित किया गया. हाल ही में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस द्वारा ट्रामाडोल की गोलियों का इस्तेमाल लंबे समय तक जागते रहने के लिए करने की जानकारी भी प्राप्त हुई है जिसकी वजह से इसे लड़ाकू दवा के रूप में भी अब जाना जा रहा है.

dru
आतंकवादी संगठन आईएसआईएस द्वारा ट्रामाडोल की गोलियों का इस्तेमाल लंबे समय तक जागते रहने के लिए किया जाता है

इन दवाइयों की मांग नाइजीरिया और घना जैसे अफ्रीकी देशों में अधिक रूप से देखने को मिली है. कच्छ मुद्रा सीमा शुल्क के जरिए की गई ट्रामाडोल की जब्ती एनडीपीएस अधिनियम के तहत अधिसूचित होने के बाद सबसे बड़ी जब्ती में से एक है. इस मामले की जांच कस्टम विभाग द्वारा अभी भी की जा रही है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join