Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
India

महाराष्ट्र सरकार ने गोविंदाओं के लिए किया बड़ा ऐलान, दही हांडी के गोविंदाओं को दिया 10 लाख का बीमा सुरक्षा कवच

July 26, 2024 Lavi Rana 1 min read
dahi1

वैसे तो पूरे देश में ही जन्माष्टमी के त्यौहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है लेकिन जन्माष्टमी के त्यौहार को लेकर महाराष्ट्र की सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है. महाराष्ट्र के बहुत से क्षेत्र में जन्माष्टमी के बाद दही हांडी के उत्सव को बहुत ही जोर-शोर से मनाया जाता है. इस उत्सव में लगभग हजारों की तादाद में लोग खासकर युवा हिस्सा लेते हैं और अपनी जान की परवाह न करते हुए भी ऊंचाई पर बंधी दही की मटकी को फोड़ कर इस उत्सव में आनंद डाल देते हैं.

dahi3
महाराष्ट्र सरकार ने गोविंदाओं को 10 लाख रुपए की बीमा राशि देने का ऐलान किया

घायल और जान कमाने वाले गोविंदाओं को मिलेंगे 10 लाख रुपए

महाराष्ट्र सरकार द्वारा गोविंदाओ को लेकर दही हांडी के उत्सव के लिए एक बहुत बड़ा ऐलान किया गया है. दही हांडी फोड़ते वक्त बनाए जाने वाले मानव पिरामिड में बहुत बार बहुत से हादसे हो जाते हैं जिसमें बहुत बार लोगों की जान भी चली जाती है. इस बार हादसे में घायल या मृत्यु होने वाले गोविंद को महाराष्ट्र सरकार ने 10 लाख रुपए की बीमा राशि देने का ऐलान किया है.

dahi2
75 हजार गोविंदाओं का कराया जाएगा बीमा

75 हजार गोविंदाओं का कराया जाएगा बीमा

महाराष्ट्र सरकार न सिर्फ घायल और मृत्यु होने वाले गोविंदाओं को 10 लाख देगी बल्कि उन गोविंदाओं को भी बीमा की राशि दी जाएगी जिनकी दोनों आंखें इस उत्सव के दौरान खराब हो जाएगी. सरकार ने इस विषय में जानकारी देते हुए 75 हजार गोविंदाओं के बीमा कराए जाने के बारे में बताया है.

dahi
एक अंग को गवाने वाले गोविंदाओं को देगी सरकार 5 लाख रुपए तक की बीमा राशि

शरीर के एक अंग गवाने वाले गोविंदाओं को भी मिलेंगे 5 लाख

इतना ही नहीं इसके साथ ही दही हांडी उत्सव के दौरान कोई शरीर के किसी भी एक अंग को गवाने वाले गोविंदाओं को भी सरकार ने 5 लाख रुपए तक की बीमा राशि देने का फैसला किया है. इसके अलावा सरकार गोविंदाओं को इलाज के दौरान एक लाख तक की राशि की सहायता करेगी.

dahi4
27 अगस्त को मनाया जाएगा दही हांडी का उत्सव

इस बार 27 अगस्त को मनाया जाएगा दही हांडी उत्सव

इस बार दही हांडी का उत्सव 27 अगस्त को मनाया जाएगा. दही हांडी वाले दिन पूरे देश में कहीं ना कहीं इस उत्सव के लिए जोरों शोरों से इंतजाम किए जाते हैं उन सभी क्षेत्र में से महाराष्ट्र भी एक है. महाराष्ट्र में मनाए जाने वाले दही हांडी उत्सव में हजारों की तादाद में युवा गोविंद बनकर दही हांडी फोड़ने के लिए हिस्सा लेते हैं. दही हांडी के उत्सव का उद्घाटन बहुत से नेताओं और बॉलीवुड के सितारों द्वारा किया जाता है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join