Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
Lifestyle

डैंड्रफ से है परेशान और कर चुके हैं बहुत से शैंपू का इस्तेमाल, तो अब नींबू के नुस्खे को आजमाएं और डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा पाएं

July 26, 2024 Lavi Rana 1 min read
dandruff4

सिर में डेंड्रफ होना बहुत ही आम बात है लेकिन इसे खत्म करना बहुत ही मुश्किल होता है. हालांकि इसके लिए बाजार में बहुत प्रकार के शैंपू और तेल आजकल देखने के लिए मिलते हैं जिनका असर कुछ समय के लिए होता है और डैंड्रफ फिर से आ जाता है. पर जहां दवाई काम नहीं आता वहां दादी – नानी के नुस्खे काम आते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही नुस्खे के बारे में बताएंगे जिससे आपके सिर में हो रहे डेंड्रफ की छुट्टी हो जाएगी. जी हां हम बात कर रहे हैं नींबू की.

dandruff3
मलसेजिया नामक फंगस के कारण जमनी शुरू होती है पपड़ी

डैंड्रफ के कारण करना पड़ता है बहुत सी परेशानियों का सामना

आज के दौर में लोगों के डैंड्रफ के साथ-साथ हेयर फॉल होना भी बहुत आम बात हो गई है. हेयर फॉल बहुत से कारणो से हो सकता है जैसे कि मोटापा, पॉल्यूशन, हार्मोनल चेंजेज और टेंशन आदि. लेकिन अगर हम बात करें डेंड्रफ की तो यह एक बीमारी की तरह है. इसमें पहले सफेद रंग की पपड़ी सिर में अधिक मात्रा में देखने को मिलती है जो कि सिर में जम जाती है और फिर धीरे-धीरे अपना प्रभाव दिखाते हुए त्वचा को खराब करने लगती है. जिसके कारण लोगों को बालों से जुड़ी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. डैंड्रफ के कारण आपको न सिर्फ हेयर फॉल जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है बल्कि खुजली और बालों की जड़ों के कमजोर होने जैसी परेशानियों को भी झेलना पड़ता है. ऐसे में सबसे कारगर नुस्खा नींबू का है जिसे आप बहुत तरीके से बहुत सी चीजों के साथ इस्तेमाल करके इस परेशानी से निजात पा सकते हैं. आई इसके बारे में जानते हैं

ऐसे करें डैंड्रफ हटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल

dandruff
तीन चम्मच ऐलोवेरा जेल में सिर्फ एक नींबू के रस को मिलाकर इस्तेमाल करने से हो जाएगी डेंड्रफ की छुट्टी

नींबू का रस और एलोवेरा दे आपको डैंड्रफ से छुट्टी

अगर आप भी मार्केट में आए बहुत से एंटी डैंड्रफ शैंपू और तेल को इस्तेमाल करके हो चुके हैं परेशान तो अब नानी दादी का यह नुस्खा सिर्फ आपके लिए. इस नुस्खे में आपको तीन चम्मच ऐलोवेरा जेल में सिर्फ एक नींबू के रस को मिलाकर एक पेस्ट बनाना है. पेस्ट बनाने के बाद इसे बालों की जड़ों में लगा कर आधे घंटे के लिए छोड़ दे. उसके बाद अपना सिर अच्छे से धो ले. इस नुस्खे को कुछ समय तक लगातार इस्तेमाल करने के बाद आपको डैंड्रफ कभी नहीं सताएगा.

dandruff1
तीन चम्मच ऐलोवेरा जेल में एक नींबू के रस को पूरी रात लगा कर रखने से कुछ ही समय में मिलेंगे डैंड्रफ फ्री हेयर्स.

नींबू का रस और नारियल तेल भी होगा कारगर साबित

इस नुस्खे को रात के समय इस्तेमाल करें. सोने से पहले तीन चम्मच ऐलोवेरा जेल में एक नींबू के रस को अच्छी तरीके से मिलकर एक पेस्ट बना ले फिर उसे पेस्ट को अपने बालों की जड़ों में लगे और पूरी रात लगा रहने दे और सुबह अपने बालों को माइल्ड शैंपू से अच्छे से धो ले. ऐसा आपको हफ्ते में काम से कम दो बार करना है. जिससे कुछ ही समय में धीरे-धीरे आपको मिलेंगे आपके डैंड्रफ फ्री हेयर्स.

dandruff2
नींबू में होती है मलसेजिया फंगस से लड़ने की क्षमता जो डैंड्रफ के लिए है बहुत कारगर

जानिए क्यों है नींबू फायदेमंद और डायरेक्ट सर पर क्यों नहीं लगना चाहिए

दरअसल नींबू के रस में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो की हमारे स्कैल्प के पीएच मान को न्यूट्रल करने में. हमारे स्कैल्प पर मलसेजिया नामक फंगस के कारण पपड़ी जमनी शुरू होती है जिसे हम डैंड्रफ कहते हैं. नींबू में मलसेजिया फंगस से लड़ने की क्षमता होती है इसी वजह से नींबू को डैंड्रफ के लिए बहुत कारगर बताया गया है. लेकिन कभी भी नींबू का स्कैल्प पर सीधे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए इससे स्कैल्प की त्वचा मैं परेशानियां हो सकती हैं.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join