Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
India

राज्यसभा के सांसद को मिली लाल किले और संसद पर हमले की धमकी, उपराष्ट्रपति को पत्र लिख की जांच की अपील

July 22, 2024 Lavi Rana 1 min read
laal kila4

सांसद और लाल किले पर बमबारी की फोन द्वारा धमकी दी जाने की खबर राज्यसभा के सांसद वी शिवदासन के द्वारा दी गई है. इसके बाद उपराष्ट्रपति को पत्र के द्वारा इस विषय की जानकारी देते हुए सांसद ने कार्रवाई की अपील की है.

laal kila1
राज्यसभा के सांसद वी शिवदासन

सिक्ख फॉर जस्टिस आतंकी संगठन के सदस्य ने दी धमकी

CPI(M) के राज्यसभा सांसद वे शिवदासन ने एक बहुत ही चिंताजनक और गंभीर मामले का दावा करते हुए बताया है कि बमबारी के जरिए सांसद और लाल किले को तबाह करने की धमकी उन्हें एक फोन कॉल द्वारा दी गई है. धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान बताते हुए खुद को सिक्ख फॉर जस्टिस आतंकी संगठन का सदस्य बताया है. इस धमकी की जानकारी देते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को राज्यसभा के सांसद शिवदासन द्वारा एक पत्र भी लिखा गया है.

laal kila2

खालिस्तान रेफरेंडम के आदेश पर करेंगे बमबारी

सांसद शिवदासन द्वारा लिखे गए पत्र में उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ को मिली हुई जानकारी के अनुसार आतंकवादी संगठन सिक्ख फॉर जस्टिस से जुड़े एक व्यक्ति ने 21 जुलाई को रात 11:30 बजे राज्यसभा के सदस्य शिवदासन को फोन किया. उस फोन कॉल पर आतंकवादी ने संसद भवन और लाल किले पर बमबारी करने की धमकी दी हैं और साथ ही यह भी बताया कि वे इस बमबारी को खालिस्तान रेफरेंडम के संदेश पर अंजाम देंगे.

laal kila3

भारतीय शासन की आंखें खोलना चाहते हैं आतंकी

सांसद शिवदासन को आतंकवादी ने बमबारी का कारण बताया है कि वह अपनी इस हरकत के जारी भारत पर शासन कर रहे लोगों की आंख और कान को खोलना चाहते हैं. इसके अलावा सांसद शिवदासन को धमकी देने वाले व्यक्ति ने घर पर ही रहने की हिदायत दी है. सांसद ने बताया कि धमकी देने के दौरान व्यक्ति ने गुरपतवंत सिंह पन्नू जो की एक खालिस्तानी आतंकी है का नाम भी लिया था.

laal kila

आईजीआई एयरपोर्ट लॉन्च में मिली थी धमकी

राज्यसभा के सांसद में शिवदासन के द्वारा मिली हुई जानकारी के अनुसार उन्हें यह धमकी भरा कॉल आईजीआई एयरपोर्ट लाउंज में आया जहां सांसद दूसरे सांसद ए ए रहीम के साथ बैठे हुए थे. उन्होंने इस मामले की जानकारी दिल्ली जिले के प्रभारी डीसीपी को भी दे दी है और साथ ही एक आधिकारिक तौर पर शिकायत भी दर्ज की है. सांसद शिवदासन द्वारा इस मामले की जानकारी उपराष्ट्रपति जगदीश धनकर को भी एक पत्र के जरिए दी गई है. जिसमें उन्होंने आतंकी के साथ हुई पूरी बातचीत को लिखते हुए उपराष्ट्रपति से इस मामले की जांच करने की अपील भी की है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join