Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jul 01, 2026 | New Delhi
India

सुप्रीम कोर्ट ने नेम प्लेट आदेश पर अंतरिम रोक लगाते हुए भेजा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड सरकार को नोटिस, शुक्रवार तक मांगा जवाब

July 22, 2024 Lavi Rana 1 min read
supreme court3

सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार और उत्तराखंड सरकार के द्वारा कावड़ रूट पर पड़ने वाली दुकानों और ढाबों पर मलिक के नाम के साथ नंबर वाली नेम प्लेट लगाने के आदेश को खारिज कर दिया है और साथ ही कोर्ट ने दुकानदारों की पहचान को जानने की कोई जरूरत नहीं भी कहा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड सरकार को नोटिस भी दिया है.

supreme court
अंतरिम रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भेजा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड सरकार को नोटिस

शुक्रवार तक मांगा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड सरकार से जवाब

सुप्रीम कोर्ट का एक बड़ा फैसला कावड़ रूट पर पड़ने वाली दुकानों पर नेम प्लेट लगाने को लेकर सामने आया है. सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार, उत्तराखंड सरकार और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी करते हुए इनके द्वारा दिए गए नेम प्लेट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी गई है और साथ तीनों राज्यों की सरकार से शुक्रवार तक जवाब की मांग की गई है. दुकानदारों के लिए भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा कहा गया कि उन्हें पहचान बताने की कोई आवश्यकता नहीं है.

supreme court1
सुप्रीम कोर्ट ने नेम प्लेट आदेश पर लगाई अंतरिम रोक

संचालकों को देनी होगी खाने के प्रकार की जानकारी

सुप्रीम कोर्ट ने दुकानदारों को उनकी पहचान ना बताने की आवश्यकता के बारे में कहा लेकिन वह किस प्रकार का भोजन और खाने की सामग्री अपनी दुकानों में रखते हैं इस बात की जानकारी देने को कहा है. ताकि कावड़ यात्रियों को शाकाहारी या मांसाहारी भोजन का पता चल सके. सुप्रीम कोर्ट के द्वारा 26 जुलाई को नेम प्लेट केस की दोबारा सुनवाई होगी.

supreme court2
सुप्रीम कोर्ट ने दुकानदारों को उनकी पहचान ना बताने की आवश्यकता के बारे में कहा

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, प्रोफेसर अपूर्वानंद और आकार पटेल ने दी थी सुप्रीम कोर्ट में याशिका

सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के द्वारा कावड़ यात्रा के दौरान पढ़ने वाली दुकानों पर मालिकों के नाम के साथ उनके मोबाइल नंबर लिखने के आदेश पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गई थी. इस आदेश को चुनौती देते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, प्रोफेसर अपूर्वानंद और आकार पटेल द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी गई थी. जिस पर आज सुप्रीम कोर्ट ने दुकानदारों की पहचान बताने वाले नेम प्लेट केस पर अंतरिम रोक लगा दी है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा नेम प्लेट आदेश को देने के बाद यह जानकारी भी सामने आई थी की बहुत से लोगों ने अपनी दुकानों का नाम हिंदुओं के नाम पर रखा था जबकि उनके मालिक मुसलमान थे.

supreme court4
सुप्रीम कोर्ट

यह मामला सोशल मीडिया पर भी बहुत सुर्खियां बटोर रहा है. इस मामले पर लोग अपनी अलग-अलग राय और प्रतिक्रिया दे रहे थे. विपक्ष इस फैसले का लगातार विरोध करते हुए दिखाई दे रही है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join