Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 05, 2026 | New Delhi
India

Goods Train derail: नहीं थम रहे ट्रेन हादसे, अब पश्चिम बंगाल में भी पटरी से उतरी ट्रेन

July 22, 2024 Lavi Rana 1 min read
hadsa

पिछले कुछ समय से ट्रेन हादसों की बहुत सी खबर सामने आ रही है. दो दिन पहले ही उत्तर प्रदेश से ट्रेन हादसे की खबर सामने आई थी इसके बाद रेलवे द्वारा यात्राओं के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए थे. ऐसी ही रेल घटना की एक खबर अब पश्चिम बंगाल से सामने आई है. मिली हुई जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के राणाघाट में भी एक मालगाड़ी अपनी पटरी से उतर गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ.

hadsa1
राणाघाट में एक मालगाड़ी अपनी पटरी से उतरी

उत्तर प्रदेश में भी हो चुका है ऐसा हादसा

उत्तर प्रदेश के बाद अब पश्चिम बंगाल से भी ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि रानाघाट में एक मालगाड़ी अपनी पटरी से उतर गई, जिसके कारण उस पटरी पर आने जाने वाली सभी ट्रेनों की आवाजाही पर प्रभाव पड़ा है. इस घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तुरंत राहत दल को घटना स्थान पर भेज कर राहत कार्य को शुरू कर दिया.

hadsa2
राहत कार्य शुरू

कल्याणपुर में पटरी से उतरे थे 12 डिब्बे

इस घटना से पहले भी अमरोहा में स्थित कल्याणपुर इलाके से एक मालगाड़ी के लगभग 12 डिब्बो के पटरी से उतरने की खबर सामने आई थी. जिसके कारण दिल्ली और लखनऊ के रुट पर दौड़ने वाली ट्रेनों को भी इस हादसे का प्रभाव झेलना पड़ा था. इस हादसे के कारण मालगाड़ी के दो डिब्बो में भारे रासायनिक पदार्थ के रिसाव का खतरा भी लगातार बना हुआ था. इस हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारि भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे.

रेल के पटरी से उतरने के अलावा भी बहुत से रेल हादसों की खबर आए दिन मिलती रहती है ऐसी ही एक खबर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की है जहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली एक एक्सप्रेस ट्रेन (लिच्छवी एक्सप्रेस) से टकरा गई. आपस में जोरदार टक्कर होने के कारण मौके पर ही ट्रैक्टर चलने वाले व्यक्ति की मौत हो गई.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join