Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, May 18, 2026 | New Delhi
India

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में तेजी से बढ़ रहे है आतंकी हमले, नई-नई तरकीबों के साथ आतंकी कर रहे है हमले, जानिए पूरी खबर

July 11, 2024 Sneha 1 min read
Jammu Kashmir Terrorist Attack 1 4

पहाड़ों और मैदानों के पीछे छिप कर के आतंकी करते है हमला

हाल ही में जम्मू-कश्मीर में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें आतंकियों ने अपने हमले का तरीका बदलकर सुरक्षा बलों पर हमला किया. इस हमले ने पूरे देश में एक बार फिर से सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है. आतंकियों ने इस बार नई रणनीति अपनाते हुए सुरक्षा बलों पर हमला किया. पहले के मुकाबले, आतंकियों ने इस बार ज्यादा संगठित और योजनाबद्ध तरीके से हमला किया. इस हमले में कई सुरक्षा कर्मी घायल हुए और कुछ ने अपने प्राण भी गंवाए. सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और कई आतंकियों को मार गिराया.

Jammu Kashmir Terrorist Attack 1 4

नए-नए तरीकों से हमलों को दे रहे है अंजाम

आतंकवादी कई तरह के ऐप्स का भी कर रहे है इस्तेमाल. इसके साथ ही में खबरों के हवाले से ये बताया जा रहा है, कि अब आतंकी सुरक्षाबलों पर हमले के लिए नई नई तरकीबों के साथ हमलों को अंजाम दे रहे है. जहां पर वे पहाडों और मैदानों की आड़ में छिप कर के इन हमलों केा अंजाम दे रहे है. इसके साथ ही में आपको बतादें, कि वे पहाड़ों और मैदानों के पीछे से हमले करते है, साथ ही साथ जंगलों से हमलें किए जा रहे है. जहां पर सुरक्षाबल दूरी होने के कारण से समय पर नही पहुंच पाते है. जिस कारण से आतंकवादियों को भाग जाने का मौका मिल जाता है.

हमलों में आईएसआई का हाथ

बताया जा रहा है, कि इन महलों में आईएसआई का हाथ हो सकता है. जो कि पाकिस्तान की पही खुफिया एजेंसी है, जो कि अधिकतर आतंकी हमलों को भारत में अंजाम देती है. इसके साथ ही में सुरक्षाबल इस समय पूरी तरह से तैयार है, कि वह कठुआ, पूंछ, रियासी में हुए हमलों केा दोबारा फिर से ना होने दें. वहीं आतंकियों की साजिशों को नाकाम बनाने के लिए इस समय सुरक्षाबल पूरी तरह से जुट चुका है. जहां पर जम्मू कश्मीर के अधिकतर इलाकों में इस समय सुरक्षाबल की छापेमारी जारी है. इसके साथ ही में बताया जा रहा है, कि कठुआ समेत जम्मू कश्मीर के जितने भी इलाकों में हमलों को अंजाम दिया गया है, उन सभी हमलों में आतंकियों ने छिप कर के हमला किया है. ऐसे में कई आतंकियों को सेना के द्वारा पकड़ा भी जा चुका है. इसके अलावा बहुत से आतंकियों को मार गिराया गया है. बतादें कि अभी तक इन हमलों में कई जवान भी शहीद हो चुके है. ऐसे में सुरक्षा बल का ये प्रण है, कि आतंकी चाहे कितनी भी साजिश के साथ हमले क्यों ना करें, वे सेना से किसी हालत में नही बच सकते है.

Jammu Kashmir Terrorist Attack 1 3

इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया. इलाके के सभी संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की गई और कई आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया. सेना ने कहा कि इस तरह के हमले हमें और भी सतर्क और मजबूत बनाते हैं. सेना ने यह भी कहा कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन का हाथ हो सकता है.

जम्मू-कश्मीर में इस हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है. सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. सुरक्षा बलों ने लोगों से कहा कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join