Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 23, 2026 | New Delhi
Entertainment

आलिया भट्ट धूमधाम से मना रही अपना जन्मदिन।। सासूमां ने भी किया birthday wish।।

March 15, 2023 Megha Jain 1 min read
aaliya

काफी कम उम्र में अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अलग मुकाम हासिल करने वाली आलिया भट्ट का आज जन्मदिन है। आलिया आज 30 साल की हो गई हैं। 15 मार्च 1993 को पैदा हुईं आलिया के लिए आज का दिन बेहद खास है। रणबीर कपूर से शादी और बेटी राहा को जन्म देने के बाद ये आलिया का पहला बर्थडे है। पिछले साल ही दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। इस बात से हर कोई वाकिफ है कि आलिया एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, उन्हें एक्टिंग विरासत में मिली है। लेकिन ये बात कम लोग ही जानते हैं कि आलिया ने छह साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था

आलिया भट्ट ने अपने 30वां जन्मदिन मायके में नहीं बल्कि अपने ससुराल में ही मनाया। आलिया भट्ट के एक फैन ग्रुप ने एक्ट्रेस के केक कट करते हुए फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फोटो में आलिया भट्ट हाथ जोड़कर विश मांगती दिखाई दे रही हैं
अपने जन्मदिन के खास मौके पर लंदन में हैं आज ही वो अपनी बेटी और पति के साथ लंदन रवाना हुई हैं।

आलिया भट्ट आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर सासू मां नीतू कपूर ने आलिया को बेहद ही प्यारे अंदाज में बर्थडे विश किया है।

हिंदी सिनेमा की गंगुबाई यानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज 30 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर आलिया को खास दोस्त से लेकर सेलेब्स और फैंस तक बर्थडे की बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार आलिया का नाम ट्रेडिंग में बना हुआ है। फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को खुश रखने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस बीच अब आलिया भट्ट को उनकी सासू मां यानी एक्ट्रेस नीतू कपूर ने जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें कि आलिया भट्ट और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने के लिए मिलती है और नीतू हर मौके पर अपनी बहुरानी पर प्यार लुटाती नजर आती हैं

नन्द यानी रणबीर कपूर की बहन ने दी बधाई।

आलिया भट्ट को उनकी ननन्द यानी रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। रिद्धिमा ने इंस्टा स्टोरी पर आलिया की एक सिजलिंग तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह समुद्र किनारे रेत पर लेटी हुई हैं और सेल्फी ले रही हैं। इस फोटो में आलिया का सिजलिंग अवतार साफ दिख रहा है। एक्ट्रेस की इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने लिखा, ‘जन्मदिन की बधाई मेरी प्यारी आलू..आलिया भट्ट।’ सोशल मीडिया पर आलिया की यह तमाम तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join