Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Sat, Apr 25, 2026 | New Delhi ☀
Business

Business Idea: गर्मी में बढ़ चुकी है पानी की डिमांड, शुरू करें बोतलबंद पानी का बिजनेस होगी बेहतरीन कमाई, जानिए डीटेल्स

June 19, 2024Sneha 1 min read
Business Idea 36

गर्मियों के मौसम में शुरू करें ये बिजनेस, होगी बंपर कमाई

गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा जरूरी है पानी, बतादें, कि देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. जिसमें कि गर्मी के कारण से लोगों का हाल बेहाल हो चला है. अब ऐसे में आपको बतादें, कि गर्मी के कारण से बीमारियां भी काफी ज्यादा फैल रही है. जिसमें कि अधिकतर लोग डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे है. गर्मी के मौसम में शरीर के अदंर बिलकुल भी पानी की कमी नही होनी चाहिए क्योंकि इससे आपके शरीर में दिक्कतें हो सकती है. ऐसे में इस समय पानी की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है. अब पानी की बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए अगर आप इसका Business शुरू करते है, तो आपको काफी फायदा हो सकता है. पानी के बिजनेस को आप कही पर भी शुरू कर सकते है. गांव हो या शहर ये बिजनेस आपको हर जगह पर अच्छी कमाई कर के देने वाला है. ऐसे में आप काॅर्मिशयल आरओ प्लांट लगाकर के अपना ये बिजनेस शुरू कर सकते है.

कैसे शुरू होगा पानी का ये बिजनेस?

आपको बतादें, कि मार्केट में बहुत सी कंपनियां पीने का बोतलबंद पानी बेच रही है. जिसमें कि वे अपना एक काॅर्मिशयल वाॅटर आरओ लगा कर के इस पानी की सप्लाई करते है. ऐसे में अगर आप भी ऐसा ही एक बिजनेस शुरू करें तो आपको भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है. इसके साथ ही में आपको बतादें, कि इस बिजनेस को आप 50 हजार रूपये से लेकर के 1 लाख रूपये तक में शुरू कर सकते है. जिसमें कि आपको बड़ी मात्रा में जार भी चाहिए होंगे. पूरे बिजनेस की लागत के बारें में अगर हिसाब लगाया जाए तो इस बिजनेस में आपको 3 से 4 लाख रूपये का खर्चा करना होगा. आप चाहे तो लोन के लिए अप्लाई कर सकते है. जिससे कि बिजनेस से कमाने के बाद से आप इस लोन को भी पूरा कर सकते है.

Tags:
Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join