Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
Automobile

Nokia c12 भारत में हुआ लॉन्च !!

March 14, 2023 Megha Jain 1 min read
mob

अगर आपका बजट कम है और आप एक नया स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। चलिए विस्तार से जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में…
एचएमडी ग्लोबल ने भारत में अपना नया एंट्री लेवल फोन Nokia C12 को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन 2GB वर्चुअल रैम के साथ आता है…

एचएमडी ग्लोबल ने भारतीय मार्केट में एक नया एंट्री लेवल फोन नोकिया C12 को लॉन्च किया है। स्मार्टफोन 2GB वर्चुअल रैम के साथ आता है और एक एर्गोनोमिक डिजाइन को सपोर्ट करता है। यूनिसोक चिपसेट द्वारा संचालित, नोकिया सी12 में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इस फोन की कीमत भी बेहद कम रखी है। चलिए इस नए एंट्री लेवल फोन के बारे में जानते हैं सबकुछ…

Nokia C12: कीमत और उपलब्धता

कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को भारत में 5,999 रुपये में पेश की है। इसकी सेल 17 मार्च से शुरू होगी। ग्राहक इसे शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीद सकेंगे। फोन अभी तीन कलर ऑप्शन- डार्क सियान, चारकोल और लाइट मिंट कलर में लॉन्च हुआ है। चलिए इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं…

Nokia C12 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

नोकिया सी12 में 6.3 इंच का HD+ डिस्प्ले देखने को मिलता है। यह डिस्प्ले 1600X720 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले के ऊपर की तरफ वॉटरड्रॉप नॉच और नीचे की तरफ मोटी चिन है। वहीं फोन में IP52 रेटेड डस्ट और स्प्लैश प्रूफ भी दिया गया है। 2GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन प्रोसेसर 1.6GHz Unisoc SC9863A चिपसेट से लैस है। हैंडसेट एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड है।

कैमरा और बैटरी

कैमरे की जहां तक बात है, कंपनी की ओर से Nokia C12 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। यानी आप इसकी बैटरी को मोबाइल से बाहर भी निकाल सकते हैं।
वहीं, नोकिया ने अपने इस नए स्मार्टफोन में ढेर सारे कनेक्टिविटी फीचर्स दिया है। जिसमें डुअल सिम, एक 3.5mm हेडफोन जैक, 4G VoLTE, वाईएफआई, ब्लूटूथ, GPS और माइक्रो USB पोर्ट जैसे ऑप्शन शामिल हैं

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join