Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, May 18, 2026 | New Delhi
Jobs

Navy Agniveer भर्तियां हुई शुरू, जानिए कब दे सकते है आवेदन, पढ़िए डीटेल्स

May 13, 2024 Sneha 1 min read
Navy Agniveer

Navy Agniveer Recruitment 2024 Application Started

बतादें, कि अगर आप Navy नौसेना में अग्निवीर के पदों के लिए अपना आवेदन देने के बारें में सोच रहे है. तो ये खबर आपके लिए है. आपको बतादें, कि इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया को 13 मई यानि आज से ही शुरू कर दिया गया है. जिसमें कि आने वाली 27 मई तक आप आवेदन भर सकते है. जो कोई भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन देना चाहता है, तो वह इस अधिकारिक वेबसाइट agniveernavy.cdac.in पर जाकर के अप्लाई कर सकता है. आइए जानते है इन पदों के बारें में पूरी डीटेल्स

सबसे पहले आपको बतादें, कि नौसेना में ये भर्ती एमआर और एसएसआर के लिए की जा रही है. जिसमें कि आप आवेदन दे सकते है. एमआर के लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते है, तो इसके लिए आपकी योग्यता में आपको 10वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा अगर आप एसएसआर के लिए ये फाॅर्म भर रहे है, तो ये जरूरी है कि आप 12कक्षा में पास हो. वहीं आयु के बारें में अगर हम बात करें तो आपको बतादें, कि उम्मीदवार का जन्म 1 नवंबर से 2003 से पहले का नही होना चाहिए. और 30 अप्रैल 2007 के बाद का नही होना चाहिए. वहीं इन पदों के लिए सिलेक्शन भी दो चरणों में किया जाने वाला है.

कैसे होगी परीक्षा

चयन के लिए आपको दो चरणों में परीक्षा देनी होगी. जिसमें कि पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होने वाली है. बतादें, कि इस पहले चरण की परिक्षा में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान जैसे सबजेक्टस को शामिल किया जाएगा. जिसको पास करना आपके लिए जरूरी होगा. बतादें, कि इस परीक्षा में आपसे 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा में ये जरूरी है, कि आप शारीरिक दक्षता में पास हो. जिसके बाद से ही आपको सिलेक्शन दी गई पोस्ट के लिए किया जाएगा.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join