Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jun 20, 2026 | New Delhi
Automobile

Oppo का Find N2 Flip फ़ोन हुआ लॉन्च। जानें फीचर और कीमत।

March 13, 2023 Rupali Parihar 1 min read
oppo

ओप्पो ने सोमवार को अपने फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह 3.62 इंच के कवर डिस्प्ले के साथ 6.8 इंच की एमोलेड स्क्रीन को सपोर्ट करता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप के साथ मीडियाटेक का ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Find N2 Flip की कीमत।

फोन के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 89,999 रुपये है। फोन एस्ट्रल ब्लैक और मूनलाइट पर्पल कलर ऑप्शन में आता है। Oppo Find N2 Flip को फ्लिपकार्ट, ओप्पो स्टोर्स और मेन लाइन रिटेल से खरीदा जा सकेगा। 9000+ चिपसेट की सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया है. ये हैंडसेट 89,999 रुपए के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च हुआ है, लेकिन यूजर्स कैशबैक और दूसरे ऑफर्स के साथ इस फोन को 79,999 रुपए में खरीद पाएंगे.

यह है ऑफर।

ओप्पो का पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर यूजर्स को 5,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस मिलेगा. वहीं, नॉन-ओप्पो ब्रांड का पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपए तक की छूट मिलेगी.
Oppo Find N2 Flip में किसी भी फ्लिप फोन के मुकाबले सबसे बड़ा कवर डिस्प्ले मिलेगा. वहीं, सैमसंग जैसे कंपटीटर की तुलना में इसमें कम से कम क्रीज दिया गया है. ये फोन 6.8 इंच की प्राइमरी फोल्डेबल स्क्रीन के साथ आता है, जिसमें 1Hz से लेकर 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है.

Oppo Find N2 Flip स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 1080×2520 पिक्सेल रिजोल्यूशन के साथ 6.8 इंच FHD+ मेन डिस्प्ले है. इसके साथ ही 120Hz का एडप्टिव रिफ्रेश रेट देता है और 1600 नीट्स की पीक ब्राइटनेस देता है. स्मार्टफोन में 3.26 इंच आउटर AMOLED डिस्प्ले है, जो 382×720 पिक्सेल रिजोल्यूशन के साथ आता है.

Oppo Find N2 Flip में octa-core MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर है. इसमें 8GB RAM होगा. स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256GB इंटर्नल स्टोरेज होगा. Oppo Find N2 Flip में लेटेस्टे एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम और कंपनी का अपना ColorOS 13 होगा. फोन में डुअल रियर कैमरा होगा, जो Hasselblad का होगा. इसमें 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होगा।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join