Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Nov 01, 2026 | New Delhi —
Automobile

तमिल नाडु में टाटा मोटर्स शुरू करने जा रही है अपना न्यू प्लांट, जानिए डीटेल्स

March 14, 2024 • Sneha• 1 min read
New Tata Motors Manufacturing Unit

Tata Motors: देश की फेमस कंपनी टाटा मोटर्स अब तमिल नाडू में अपना एक नया प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है. आपको बतादें, कि टाटा मोटर्स कंपनी की गाड़ियों और अन्य वाहनों को देश भर में बेहद पसंद किया जाात है. वहीं इनकी डिमांड भी काफी ज्यादा है. अब ऐसे में खबरों के हवाले से ये पता चला है, कि अब जल्द ही टाटा मोटर्स का न्यू व्हीकल मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट यानि एक न्यू प्लांट तमिल नाडू राज्य में देखनें को मिलेगा. इसके साथ ही में ये भी बताया जा रहा है, कि इस न्यू प्रोजेक्ट की शुरूआत तकरीबन 9 हजार करोड़ रूपये के साथ होने वाली है. जिस बारें में जानकारी कंपनी की और से सामने आई है.

रिपोर्ट के अनुसार, ये बताया जा रहा है कि टाटा मोटर्स देश के अंदर अपनी बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए व्हीकलस की प्रोडक्शन को बढ़ाने जा रही है. जिसके बाद से तमिल नाडू के अंदर इन व्हीकलस की प्रोडक्शन के लिए एक न्यू प्लांट की स्थापना की जा रही है. जिसके लिए कंपनी ने निवेश से जुड़ी जानकारी को सांझा भी कर दिया है. रिपोर्ट में ये बताया गया है, कि कंपनी के इस न्यू प्रोडक्ट को 9 हजार करोड़ रूपये के निवेश के साथ में शुरू किया जानें वाला है. इसके साथ ही में आपको बतादें, कि तमिल नाडू में शुरू किया जानें वाले टाटा मोटर्स के इस न्यू प्रोजेक्ट से पहले तमिल नाडू की सरकार और कंपनी के बीच में एक एमओयू भी साइन कराया गया है. आपको बतादें, कि जिस समय में ये एमओयू साइन किया गया उस समय राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन समेत कई मंत्री वहां पर शामिल थे.

एम के स्टालिन ने टाटा मोटर्स के न्यू प्लांट को लेकर के कही ये बात

आपको बतादें, कि तमिल नाडू में शुरू होने वाले इस न्यू प्लांट के लिए राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बड़ा बयान दिया है. जहां पर उन्होनेें बताया है, कि राज्य के अंदर आॅटोमोबाइल कंपनी का ये बड़ा कदम है. जहां पर इस कदम से राज्य के अंदर कई सुविधाए उपलब्ध होगी. इसके साथ ही कई रोजगार भी पैदा होंगे जो कि राज्य के लिए काफी बेहतर साबित हो सकते है. इसके साथ ही में उन्होनें बताया है, कि राज्य के अंदर इस न्यू प्लांट की शुरूआत 9 हजार करोड़ रूपये के साथ की जा रही है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join