Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, May 06, 2026 | New Delhi
Science

मार्च महीनें की शुरूआत में इन राज्यों में बरस रहे है बादल और कई जहगों पर तेज बर्फबारी, जानिए डीटेल्स

March 2, 2024 Sneha 1 min read
Weather Update 1

Weather Update: कई पहाड़ी इलाकों में इस समय बर्फबारी का कहर देखनें को मिल रहा है. जहां पर इस बर्फबारी के कारण से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश भी देखी जा रही है. ऐेसे में कल के बाद से दिल्ली के अंदर मौसम में काफी अच्छा बदलाव देखनें को मिल रहा है. जहां पर हल्की सी ठंड बढ़ चुकी है. इसके साथ ही में बारिश के कारण से मौसम काफी हद तक सुहावना भी हो गया है.

मौसम विभाग ने हाल ही में एक रिपोर्ट को जारी किया है. जिसमें कि ये बताया जा रहा है कि आने वाली 3 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी का कहर देखनें को मिल सकता है. जिसके बाद से इसका असर राजधानी समेत कई राज्यों में देखा जाएगा. जहां पर सर्दी के बढ़ जाने का आसार नजर आ रहे है. बताया जा रहा है, कि 3 मार्च से हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंण्ड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान जैसे राज्यों में भी इन दिनों बारिश होने के पूर्ण रूप से आसार है. इसके साथ ही में संभावना जताई जा रही है, कि इन राज्यों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. जिसके कारण से सर्दी में इजाफा हो सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आज और कल काफी भारी बारिश और बर्फबारी के आसार है. जहां पर सर्दी में भी काफी हद तक इजाफा हो सकता है. इसके अलावा बताया जा रहा है, कि हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में इन दिनों आंधी, तूफान भी आ सकते है. वहीं पूर्वात्तर भारत में भी इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है. जहां पर हल्की बारिश के साथ में मौसम ठंडा बन चुका है. बताया जा रहा है, कि इन दिनों अरूणाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के आसार है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join