Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jul 18, 2026 | New Delhi
India

अमेरिका में भारतीय छात्र ने सिर में गोली मारकर कर ली आत्महत्या

February 8, 2024 Simran Khan 1 min read
Picsart 24 02 08 14 18 11 335

नई दिल्ली: अमेरिका की Purdue University (पर्ड्यू विश्वविद्यालय) में एक 23 वर्षीय भारतीय छात्र की आत्महत्या के कारण मौत हो गई है. बता दें यह छात्र इस सप्ताह ही एक संरक्षित क्षेत्र में मृत पाया गया. पुलिस की जांच के अनुसार बताया गया है की छात्र ने अपने सिर पर खुद को ही बंदूक से गोली मारी है जिसके कारण उसकी मौत हो गई.

मृतक छात्र का नाम समीर था.
2024 5 फरवरी को शाम लगभग 5 बजे विलियमस्पोर्ट, इंडियाना में NICHES लैंड ट्रस्ट – क्रो ग्रोव में जंगल में मृत पाया गया है.

आत्महत्या का कारण

वॉरेन काउंटी कोरोनर कार्यालय के कोरोनर जस्टिन ब्रुमेट ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 6 फरवरी को क्रॉफर्ड्सविले, इंडियाना में कामथ का फोरेंसिक शव पाया गया है.

कोरोनर के कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मौत का कारण सिर पर बंदूक की गोली का घाव है इसी कारण हुई है, जो की आत्महत्या है.

इसी के साथ साथ आपको बता दें प्रेस रिलीज में यह भी कहा है, की कई अन्य स्थानीय और संघीय एजेंसियों के साथ मिलकर वॉरेन काउंटी कोरोनर कार्यालय द्वारा व्यापक जांच के माध्यम से, ये स्पष्ट हो गया है की यह मौत एक आत्महत्या है. कोरोनर के कार्यालय ने कहा कि यह जानकारी जारी करने से पहले, हमने मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है.

पुलिस का कहना है परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं और संवेदनाएं हैं और हमें उम्मीद है कि ऐसे कठिन समय में उनको शक्ति मिले. द पर्ड्यू एक्सपोनेंट की एक रिपोर्ट में भी ये कहा गया है कि छात्र मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट के उम्मीदवार थे. छात्र की मौत अमेरिका में भारतीय मूल और भारत के छात्रों के बीच दुखद घटनाओं की श्रृंखला में नवीनतम है. सारी जानकारी देते हुए यह प्रेस रिलीज जारी कर पूरी घटना की जानकारी दी है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join