Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Tue, Apr 28, 2026 | New Delhi ☀
Business

हल्की गिरावट के साथ 63 हजार पर बिजनेस कर रहा है गोल्ड, जानिए आपके शहर में क्या है दाम, पढ़िए डीटेल्स

January 25, 2024 Sneha 1 min read
Gold Price Today 2

Gold Price Today: आपको बतादें, कि हाल ही में सोने के भाव में तेजी देखनें को मिल रही है. जहां पर आज देश भर में सोने के दाम में तेजी देखनें को मिल रही है. सोने के दाम में आज 200 रूपये तक की बढ़ोतरी देखनें को मिली है. जहां पर आज 63,100 रूपये के दाम पर सोने का भाव चल रहा है. वहीं पर चांदी के भाव में गिरावट को दर्ज किया जा रहा है, जहां पर 200 रूपये की गिरावट के साथ आज चांदी का दाम 75,000 रूपये पर बिजनेस कर रहा है. अगर आप भी हाल ही में सोने की खरीद करने जा रहे है, तो ये खबर आपके काफी काम आ सकती है. आइए जानते है, कि आपके शहर में क्या है आज सोने का दाम.

दिल्ली में सोने की कीमतें

राजधानी में अगर आप आज सोना खरीदनें के लिए जाते है, तो आपको 22 कैरेट की कैटेगरी में 10 ग्राम गोल्ड के लिए 57,850 रूपये तक की कीमतें चुकानी पड़ सकती है. इसके साथ ही में 24 कैरेट की श्रेणी में आज कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने के लिए 63,100 रूपये तक की हो चुकी है.

चेन्नई में आज सोने का भाव

तमिल नाडू के चेन्नई में आज सोने का भाव कुछ इस प्रकार से है, यहां 22 कैरेट गोल्ड अगर आप खरीदते है, तो आपकेा प्रति 10 ग्राम पर 58,300 हजार रूपये तक की कीमतें अदा करनी पड़ सकती है. इसके साथ ही में अगर आप 24 कैरेट की श्रेणी में गोल्ड खरीद रहे है, तो आपको प्रति 10 ग्राम के लिए 63,600 रूपये देने पड़ सकते है.

मुंबई में आज सोने का भाव

आर्थिक राजधानी में सोने का भाव आज 24 कैरेट के लिए 62,950 रूपये प्रति 10 ग्राम का हो चुका है. इसके साथ ही में 22 कैरेट की कीमतें यहां पर आज 57,700 रूपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है.

गुजरात के अहमदाबाद में क्या है गोल्ड का दाम

अन्य शहरों में अगर सोने की कीमतों को देखा जाए, तो आज अहमदाबाद में सोने का भाव कुछ इस प्रकार से बिजनेस कर रहा है. यहां पर 22 कैरेट की कैटेगरी में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम के लिए 57,750 हो चुका है. इसके साथ ही में 24 कैरेट की कीमतें यहां पर प्रति 10 ग्राम के लिए 63,000 रूपये तक की हो चुकी है.

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join