Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jul 18, 2026 | New Delhi
India

LPG CYLINDER: गैस सिलेंडर की महंगाई से मिलेगी राहत, दाम होने जा रहे धड़ाम, जानें अपडेट

January 13, 2024 Simran Khan 1 min read
Picsart 24 01 13 08 47 06 416

नई दिल्लीः कुछ ही दिन बाद भारत में अब लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, जिससे पहले सभा राजनीतिक दल एड़ी से चोटी तक जोर लगा रहे हैं. राजनीतिक दलों का मतलब लोगों को लुभाना है, जिसके लिए केंद्र की मोदी सरकार भी पीछे नहीं है.

अगर आप गैस सिलेंडर की महंगाई से परेशान हैं तो टेंशन ना लें, क्योंकि सरकार एक बार फिर इसके दाम में कटौती करने पर विचार कर रही है. माना जा रहा है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में एक बार फिर कटौती होगी, जिसका फायदा आम लोगों को होना तय माना जा रहा है.

सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत कटौती पर आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है, जिस पर मुहर लगनी तय है. अगर ऐसा हुआ तो फिर बहुत सस्ते में एलपीजी सिलेंडर खरीदकर ला सकते हैं.

जानिए कितने रुपये में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

केंद्र की मोदी सरकार की ओर से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में जल्द ही गिरावट का फैसला लिया जाने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि सरकार एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब 100 रुपये की गिरावट के करेगी, जिसके बाद इसे आप बहुत सस्ते में खरीद सकते हैं.

अगर गिरावट हुई तो फिर यह किसी चौंकाने वाले फैसले की तरह होगा. इसके बाद आप कुल 800 रुपये में इसे खरीदकर घर ला सकते हैं. वैसे वर्तमान में एलपीजी सिलेंडर के दाम 900 रुपये चल रहे हैं. अगर आप इसकी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो फिर भैया खुशखबरी मिलने जा रही है. इससे आम लोगों को बंपर फायदा होगा. यह इस साल की पहली गिरावट मानी जाएगी.

सब्सिडी वाला सिलेंडर सस्ते में खरीदें

वैसे भी इन दिनों सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर बहुत सस्ते में बिक रहा है जिसकी खरीदारी कर पैसों की बचत कर सकते हैं. सरकार इन दिनों पीएम उज्जवला योजना से जुड़े लोगों को 300 रुपये की सब्सिडी प्रदान कर रही है, जिसके बाद यह कुल 600 रुपये में खरीदने का सपना साकार कर सकते हैं जो किसी सुनहरे ऑफर की तरह है. सरकार इस पर अब जल्द दही सब्सिडी बढ़ाकर 400 रुपये पर करने का विचार कर रही है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join