Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Fri, Apr 24, 2026 | New Delhi ☀
Business

63,000 रूपये तक की कीमत से मंहगा हुआ सोना, जानिए आपके शहर में क्या है दाम, पढ़िए डीटेल्स

January 9, 2024Sneha 1 min read
Gold Price Today

Gold Price Today: आपको बतादें, कि आज मार्केट में सोने के दाम में कुछ हद तक इजाफा देखनें को मिला है. जहां पर सोने का दाम आज मार्केट में 63 हजार रूपये से उपर बिजनेस करता हुआ देखा जा रहा है. शादियों का सीजन अब जल्द ही शुरू होने वाला है. जिसके चलते सोने की मांग में बढ़ोतरी होने की संभावना को भी जताया जा रहा है. अब वहीं बात करें चांदी के दामों के बारें में तो आपको बतादें, कि आज मार्केट में एक किलो ​सिल्वर के दाम 76,400 रूपये पर बिजनेस कर रहे है. ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदनें के लिए जा रहे है, तो आज की ये खबर जरूर पढ़ें. जहां पर हम आपको बतानें के लिए जा रहे है, देश के बड़े शहरों में चल रहे सोने के दाम के बारें में. तो चलिए जानते है.

दिल्ली में सोने की कीमतें

राजधानी में अगर आप आज सोना खरीदनें के लिए जाते है, तो आपको 22 कैरेट की कैटेगरी में 10 ग्राम गोल्ड के लिए 57,950 रूपये तक की कीमतें चुकानी पड़ सकती है. इसके साथ ही में 24 कैरेट की श्रेणी में आज कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने के लिए 63,200 रूपये तक की हो चुकी है.

चेन्नई में आज सोने का भाव

तमिल नाडू के चेन्नई में आज सोने का भाव कुछ इस प्रकार से है, यहां 22 कैरेट गोल्ड अगर आप खरीदते है, तो आपकेा प्रति 10 ग्राम पर 59,200 हजार रूपये तक की कीमतें अदा करनी पड़ सकती है. इसके साथ ही में अगर आप 24 कैरेट की श्रेणी में गोल्ड खरीद रहे है, तो आपको प्रति 10 ग्राम के लिए 64,580 रूपये देने पड़ सकते है.

मुंबई में आज सोने का भाव

आर्थिक राजधानी में सोने का भाव आज 24 कैरेट के लिए 63,600 रूपये प्रति 10 ग्राम का हो चुका है. इसके साथ ही में 22 कैरेट की कीमतें यहां पर आज 58,300 रूपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है.

गुजरात के अहमदाबाद में क्या है गोल्ड का दाम

अन्य शहरों में अगर सोने की कीमतों को देखा जाए, तो आज अहमदाबाद में सोने का भाव कुछ इस प्रकार से बिजनेस कर रहा है. यहां पर 22 कैरेट की कैटेगरी में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम के लिए 57,950 हो चुका है. इसके साथ ही में 24 कैरेट की कीमतें यहां पर प्रति 10 ग्राम के लिए 63,100 रूपये तक की हो चुकी है.

Tags:
Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join