Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jul 08, 2026 | New Delhi
Lifestyle

सर्दियों के मौसम में इन तरीकों से करें अपने प्लांट, पौधे रहेंगे हरे भरे, जानिए डीटेल्स

December 18, 2023 Sneha 1 min read
Winter Plant Care

Winter Plant Care: कई लोगों को अपने घरों में पेड़ पौधे लगाने का काफी ज्यादा शौक होता है. उन्हें पौधों से अपना घर सजाना काफी पसंद होते है. कुछ लोग घर के अंदर गार्डन बनवा देते है तो कई लोग अपने घर की बैलकनी में पौधे लगाकर बैलकनी को सजाते है. पौधो को बहुत ज्यादा मात्रा में केयर की जरूरत होती है. तभी वे हरे भरे और फल फूलते हुए रहते है. ऐसे में आपको सर्दियों के टाइम पर अपने पौधों को कुछ ज्यादा ध्यान रखना होता है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि ज्यादा गर्मी और ज्यादा सर्दी दोनों ही पौधों के लिए हानिकारक हो सकता है. आज के इस ब्लॉग के दौरान हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारें में बतानें के लिए जा रहे है, जिसकी मदद से आप सर्दियों के मौसम में अपने पौधों को हरा भरा और सुंदर रख सकेंगे.आइए जानते है.

सर्दियों में अपने पौधों का रख ऐसे ध्यान

सर्दियों के टाइम पर प्लांटस् की केयर थोड़ी ज्यादा करनी पड़ती है. ऐसे में इस मौसम के दौरान सिंचाई का खास ध्यान रखें. जैसा कि हम जानते है, कि ठंड के मौसम में हमे पौधों को पानी कम से कम देना चाहिए वरना ये पौधे गलना शुरू हो जाते है. आपको बतादें, कि सर्दी के दौरान जब तक मिट्टी 2 इंच तक ना सूख जाए. तब तक आपको पानी नही देना चाहिए. इसके साथ ही इस दौरान धूप का भी काफी ज्यादा ध्यान रखना चाहिए. जिसमें आपको ये देखना चाहिए, कि आपके जो फल फूल देने वाले पौधे है, उन्हें सही से धूप मिल पा रही है या नही. इस तरह के पौधों को धूप की जरूरत थोड़ी ज्यादा होती है. जिसके लिए आपको इन पौधों को उन्ही जगहों पर रखना चाहिए, जहां पर ज्यादा से ज्यादा धूप आ सके.

पौधों की गुदाई है काफी जरूरी

सर्दियों के समय में प्लांटस की अच्छी ग्रोथ के लिए आपको ये ध्यान रखना चाहिए कि आप दो सप्ताह बाद यानि 14 से 15 दिनों बाद एक बार अपने प्लांटस की गुदाई सही और नियमित रूप से कर पाए. ऐसा करने से उन्हे पर्याप्त मात्रा में हवा मिल पाएगी. जिससे प्लांटस की अच्छी ग्रोथ हो सकेगी.

वहीं इस बीच में आपको अपने प्लांटस में नीम तेल का स्प्रे भी करना चाहिए. ऐसा करने से आपके पौधे में कभी भी कीड़े नही लग पाएंगे.

वहीं अगर आपके प्लांटस में पीले रंग की पत्तियां आ जाती है, तो इन्हें हटा दें. अगर आप ऐसा नही करते है, तो इससे आपके पौधों की ग्रोथ पर असर पड़ सकता है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join