Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 17, 2026 | New Delhi
Automobile

मारूति की इन गाड़ियों पर आपको मिलेगा 50,000 रूपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट, आज ही खरीदें, जानिए डीटेल्स

December 14, 2023 Sneha 1 min read
Maruti Cars

Maruti Cars: मारूति कंपनी की गाड़ियों को एक लंबे समय से इंडियन मार्केट में काफी ज्यादा सराहा जाता है. जिसमें ग्राहक सबसे ज्यादा मारूति गाड़ियों को खरीदनां पसंद करते है. वहीं आपको बतादें, कि कंपनी अपने ग्राहकों के लिए टाइम से नए अपडेट और किफायती दामों में गाड़ियों की पेशकश करती है. अगर आप हाल ही में कार लेने की सोच रहे है, तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, कपंनी अपने ग्राहकों को अपनी कुछ बेहतरीन गाड़ियों पर मोटा डिस्काउंट पेश कर रही है. आपको बतादें, कि इन गाड़ियों में कंपनी के बेस्ट माॅडल शामिल है. जिन्हें सालों से पसंद किया जा रहा है. तो चलिए जानते है, इन डिस्काउंट के बारें में पूरी जानकारी.

पहले नंबर पर शामिल है Maruti Alto K10

अगर आप कंपनी की आल्टो के 10 को खरीदनें का प्लान बना रहे है, तो आपको बतादें, कि कंपनी आपको इस कार पर 54 हजार रूपये का डिस्काउंट दे रही है. जिसमें आपको तकरीबन 30 हजार रूपये से ज्यादा का कैश डिस्काउंट वहीं आपको इसमें 15 हजार रूपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलने वाला है. आपको बतादें, कि इस डिस्काउंट के अंदर 4 हजार तक का काॅर्पोरेट डिस्काउंट शामिल किया गया है. वेरिएंट की बात करें, तो कंपनी अपनी इस कार को ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनो ही वेरिएंट में पेश करती है. जिन पर आपको सेम डिस्काउंट मिलने वाला है. वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट के लिए डिस्काउंट कीमतें अलग हो सकती है.

Maruti Suzuki Celerio

दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में सिलेरियों कार का नाम शामिल किया गया है. जो कि कंपनी का बेहतरीन और बेस्ट माॅडल है. बड़े डिस्काउंट के साथ इस कार को खरीदनें का मौका कंपनी आपके लिए लेकर आई है. जिसमें आप 59 हजार रूपये तक का डिस्काउंट पा सकते है. इस कार पर आपको कैश डिस्काउंट करीबन 35 हजार रूपये तक का दिया जा रहा है. इसके साथ ही काॅपर्रेट डिस्काउंट आपको 4 हजार का दिया जानें वाला है. बात करें, अगर एक्सचेंज बोनस के बारें में, तो ये आपको तकरीबन 20 हजार रूपये का मिल रहा है.

Maruti Suzuki WagonR

बहुत लंबे समय से ये गाड़ी लोगों के दिलों पर राज करती आ रही है. एक छोटे परिवार के लिए ये कार बेस्ट विकल्प साबित हो सकती है. ऐसे में कंपनी भी आपके लिए इस कार पर भारी डिस्काउंट की पेश कश कर रही है. जिसमें आपको 30 हजार रूपये तक का नकद डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं दूसरी तरफ आपको काॅरर्पोरेट डिस्काउंट 4 हजार रूपये तक का मिल रहा है. इसके साथ ही में 20 हजार रूपये का एक्सचेंज बोनस भी इस कार पर आपको दिया जानें वाला है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join