Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Jun 07, 2026 | New Delhi
Business

गोल्ड के दाम में आज फिर से आई गिरावट, जानिए कितना हुआ सोने का भाव, ये रही डीटेल्स

December 13, 2023 Sneha 1 min read
Vastu Tips For Home 2

Gold Price Today: जैसे जैसे शादियों का सीजन खत्म होने जा रहा है, वैसे ही सोने का दाम भी अब नीचे गिर रहा है. बतादें, कि त्योहारी सीजन के बाद से ही सोने के दामों में बेहतरीन उछाल देखनें को मिला था. जिसमें अब जाकर के कमी आ रही है. कल के बाद आज फिर से सोने का दाम कुछ हद तक कम हो चुका है. बतादें, कि 22 कैरेट की कैटेगरी में आज गोल्ड का भाव एक बार फिर से 150 रूपये तक की गिरावट के साथ दर्ज किया गया है. एक महीनें बाद एक बार फिर से शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में अगर आप इस समय पर सोना खरीदते है, तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है. इस समय आपको सही दाम में सोने उपलब्ध हो रहा है. वहीं बात करें अगर चांदी के दाम के बारें में, तो एक किलो चांदी के लिए आज 75,000 रूपये की कीमत तय हुई है. आइए जानते है, कि आपके शहर में आज क्या है सोने का भाव.

दिल्ली में सोने की कीमतें

राजधानी में अगर आप आज सोना खरीदनें के लिए जाते है, तो आपको 22 कैरेट की कैटेगरी में 10 ग्राम गोल्ड के लिए 56,800 रूपये तक की कीमतें चुकानी पड़ सकती है. इसके साथ ही में 24 कैरेट की श्रेणी में आज कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने के लिए 61,950 रूपये तक की हो चुकी है.

चेन्नई में आज सोने का भाव

तमिल नाडू के चेन्नई में आज सोने का भाव कुछ इस प्रकार से है, यहां 22 कैरेट गोल्ड अगर आप खरीदते है, तो आपकेा प्रति 10 ग्राम पर 57,000 हजार रूपये तक की कीमतें अदा करनी पड़ सकती है. इसके साथ ही में अगर आप 24 कैरेट की श्रेणी में गोल्ड खरीद रहे है, तो आपको प्रति 10 ग्राम के लिए 62,180 रूपये देने पड़ सकते है.

मुंबई में आज सोने का भाव

आर्थिक राजधानी में सोने का भाव आज 24 कैरेट के लिए 61,850 रूपये प्रति 10 ग्राम का हो चुका है. इसके साथ ही में 22 कैरेट की कीमतें यहां पर आज 56,700 रूपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है.

गुजरात के अहमदाबाद में क्या है गोल्ड का दाम

अन्य शहरों में अगर सोने की कीमतों को देखा जाए, तो आज अहमदाबाद में सोने का भाव कुछ इस प्रकार से बिजनेस कर रहा है. यहां पर 22 कैरेट की कैटेगरी में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम के लिए 56,650 हो चुका है. इसके साथ ही में 24 कैरेट की कीमतें यहां पर प्रति 10 ग्राम के लिए 61,800 रूपये तक की हो चुकी है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join