Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jul 13, 2026 | New Delhi
Lifestyle

चेहरे को निखार और जवां करने के लिए रोज़ाना सेवन करें इन सभी चीजों का…

December 12, 2023 Simran Khan 1 min read
Picsart 23 12 12 09 03 02 327

नई दिल्ली: आजकल लोग अपने आप को जवां करने के लिए और दिखने के लिए बाजार में मिल रहे कई तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करते है. इसी बीच आजकल के खानपान और प्रदूषण के कारण लोग 25 साल में ही कभी कभी ज्यादा उम्र के दिखने लगते है. या फिर जल्दी उनकी स्किन पर झुर्रियां आ जाती है. साथ ही और भी कई स्किन प्रोब्लम उत्पन्न होने लगती है. तो आज इस खबर में हम आपको बताते है वो सभी चीजें जिसका सेवन कर आप एकदम जवां दिख सकते है.

आवंला

अगर आप भी जवां दिखाना चाहते है और अपनी स्किन की सभी प्रोब्लम को दूर करना चाहते है. तो सर्दी के मौसम में आवंला का जूस करें अपनी डाइट में शामिल. इसको पीने से होंगी सभी स्किन प्रॉब्लम दूर साथ ही स्किन में आएगा निखार.

एलोवेरा

एलोवेरा का इस्तेमाल भी आप अपनी स्किन को गोरा और अपने आपको जवां करने के लिए कर सकते है. इसके जेल को आप फेस पर भी यूज कर सकते है. इस जेल के अंदर मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट के गुण आपकी स्किन को गोरा और बेदाग करने के साथ साथ जवां करने में मदद करता है.

दूध और दही

दूध और दही से भी आप अपनी त्वचा में चमक ला सकते है. खासकर महिलाओं की बात करें तो उन्हें रोज दो ग्लास दूध पीना चाहिए. इसके अलावा एक बाउल दही भी खाना चाहिए. इन दोनों चीजों का सेवन तमाम पोषण तत्व आपके शरीर को देने का काम करते है.

ग्रीन टी

ग्रीन टी का इस्तेमाल आप अपने वजन को कम करने के साथ साथ आपको स्किन के लिए भी कर सकते है. ये नुस्खा आप चेहरे पर निखार भी लायेगा. साथ ही साथ आपकी फेस पर दिखने वाली उम्र झुर्रियां और बाकी की चीजों को गायब भी करेगा. तो आप भी इन सभी चीजों को शामिल करें अपने डे टू डे लाइफ में.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join