Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jun 06, 2026 | New Delhi
Lifestyle

इस होममेड उबटन से आपकी त्वचा बनेगी ग्लोइंग और हेल्दी, जानिए पूरी डीटेल्स

December 12, 2023 Sneha 1 min read
गाजा के अंदर मौजुदा हालात बद से बदत्तर 2

Homemade Ubatan: सर्दियों का मौसम आते ही, हमारी त्वचा शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण बेजान और रूखी हो जाती है. जिससे हमारी स्किन का नेचुरल ग्लो भी पूरी तरह से गायब सा हो जाता है. हाथ लगाने पर स्किन काफी ज्यादा ड्राई लगती है. इसके साथ ही मॉयश्चराइज भी ज्यादा देर के लिए काम नही कर पात है और थोड़ी ही देर बाद फिर से रूखापन महसूस होता है. अब कुछ लोग अपनी त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए बहुत से महंगे प्रोडक्टस का इस्तेामल करते है. जिससे उनकी त्वचा को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है. आपको बतादें, कि महंगे प्रोडक्ट एक समय तक के लिए आपकी स्किन को हेल्दी बना पाते है. जैसे ही आप उनका इस्तेमाल बंद कर देते है, वैसे ही आपकी त्वचा से जुड़ी परेशानी फिर से शुरू हो जाती है. अगर आप भी इस ठंड के मौसम में अपनी स्किन प्राॅब्लम्स से परेशान है, तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है. दरअसल, आज के इस ब्लाॅग में हम आपको बतानें के लिए जा रहे है, एक़ ऐसे होममेड उबटन के बारें में. जिसकी मदद से आप अपनी त्वचा को हेल्दी ग्लोइंग बना सकते है. तो आइए जानते है.

हल्दी से बना हुआ उबटन

पुराने जमानें से ही महिलांए अपने चेहरे पर हल्दी का लेप या फिर उबटन लगाया करती थी. जिससे उनकी त्वचा में हमेशा ही एक बेहतरीन निखार और ग्लो बना रहता था. अब ऐसे में अगर आप भी अपने फेस पर हल्दी से बना हुआ उबटन अप्लाई करते है, तो इससे आपको भी जल्द ही परिणाम दिखनें शुरू हो जाएंगे. हल्दी के अंदर स्किन को बेहतर करने वाला गुण पाया जाता है, जिसे करक्यूमिन कहा जाता है. जिसकी वजह से आपकी त्वचा साफ और ग्लोइंग बन जाती है. इस उबटन को बनानें के लिए आपको हल्दी, दही, ओटस और संतरे के छिलकों का पाउडर लेना है. एक बाउल के अंदर थोड़ी सी हल्दी लेकर के दौगुनी मात्रा में ओटस मिला लें. फिर इसमें संतरे के छिलकों का पाउडर मिक्स कर के दूध या दही इसमें शामिल कर के एक अच्छा पेस्ट बना लें. चेहरे पर तकरीबन 20 मिनट तक लगाने के बाद इसे आप धो लें.

नीम और चंदन का उबटन

अगर आपके चहेर पर दाग धब्बे मौजुद है, तो इसके लिए आपको नीम और चंदन का पाउडर लेना है. इसमें आप मुल्तानी मिटटी को मिक्स कर लें. जिसको आपने गुलाब जल में मिलाकर के पेस्ट बना लेना है. इसे आप अपने चेहरे पर अच्छे से अप्लाई करें. 20 मिनट होते ही इसे अपने फेस पर से धो लें. आपको बतादें, कि नीम और चंदन आपकी स्किन के लिए बेहद बेहतरीन माने जाते है. इसके साथ ही मुल्तानी मिटटी आपके चेहरे को मूलायम बनानें में आपकी मदद करती है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join