Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Thu, Apr 30, 2026 | New Delhi
Technology

S24 Pictures Leak: लीक हुई  Galaxy S24+, Galaxy S24 Ultra सीरीज की तस्वीरें

December 9, 2023 Manya Jain 1 min read
image 34

S24 Pictures Leak: दक्षिण कोरिया की बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अपनी Samsung Galaxy S24 सीरीज को अगले साल जनवरी में रिलीज कर सकती है। लेकिन इससे पहले कि वे बाजार में आते, S24 फोन की तस्वीरें पहले ही इंटरनेट पर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, इस फोन की तस्वीरें, डिज़ाइन और स्पेक्स भी लीक हो गए हैं। गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा और गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा को कुछ शानदार तस्वीरों के साथ सोगी नामक ताइवानी ब्लॉग पर देखा गया है। आप इन शॉट्स में गैलेक्सी S24 अल्ट्रा का डिज़ाइन पूरी तरह से देख सकते हैं।

image 35


होल पंच डिस्प्ले डिज़ाइन ,फोन कलर काले, ग्रे, बैंगनी और पीले , गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा में फ्लैट बैक पैनल और इंटीग्रेटेड एस पेन, फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है।फ़ोन में पीछे की तरफ एक क्वाड कैमरा सेटअप और चार कैमरे अलग-अलग रिंगों के के साथ दिए जा सकते हैं।गैलेक्सी S24 और गैलेक्सी S24+ में ट्रिपल रियर कैमरा है। लीक हुई इस फ़ोन का डिज़ाइन गैलेक्सी S23 सीरीज के समान है।

रिपोर्ट के आधार पर, गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में 6.8 इंच की बड़ी QHD+ स्क्रीन होगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सुपर स्मूथ है। साथ ही, आप 12GB रैम और 256GB, 512GB, या 1TB जैसे विभिन्न स्टोरेज विकल्पों में से चुन सकते हैं। आपको 200 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर, 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join