Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jul 13, 2026 | New Delhi
Lifestyle

फेस को ग्लोइंग और चमकदार बनाने के लिए इन फलों के छिलकों का करें इस्तेमाल…

December 4, 2023 Simran Khan 1 min read
Picsart 23 12 03 22 15 45 951

नई दिल्ली : अपनी डाइट में फलों का सेवन करने से आपकी सेहत एकदम फिट और स्वस्थ रहेगी. ऐसे में अगर आप अपनी स्किन को गोरा और ग्लोइंग बनाना चाहते है,तो आज इस खबर में हम आपको बताने वाले है कुछ फलों के छिलके के बारे में. इन फलों के छिलके को अगर आप अपने चेहरे पर लगाएंगे तो आपकी स्किन हो जाएगी एकदम चमकदार. साथ ही आपके फेस पर हो रही प्रॉब्लम भी होंगी दूर. तो आइए जानें वो कौनसे छिलके है जिनका इस्तेमाल आप कर सकते है आपके फेस पर.

लगाएं संतरे के छिलके

अगर आप अपने फेस पर नेचुरल तरीके से चमक लाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको संतरे के छिलके को अपने फेस पर फेस मास्क की तरह इस्तेमाल करना होगा. इसके अंदर मौजूद विटामिन C आपके हो रहे डार्क सर्कल, स्पोर्ट्स और पिंपल्स को भी खत्म करने में मददगार होते है.

ऐसे बनाएं संतरे का फेस मास्क

सबसे पहले आपको संतरे के छिलकों को धूप में सुख लेना है. इसके बाद इन छिलकों को आपको मिक्सर में पीस लेना है. पीसकर यह पाउडर बन जायेगा. इसके बाद इसके अंदर एक चुटकी हल्दी और इसके अंदर तीन चम्मच कच्चा दूध मिला ले. अब आपका ऑरेंज फेस मास्क रेडी है इसको आप आपके फेस पर यूज कर सकते है.

केले के छिलके

आप अपनी स्किन को गोरा और चिकना बनाने के लिए केले के छिलके का इस्तेमाल भी कर सकते है. इसके अंदर मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट के सभी गुण आपके फेस पर हो रही प्रॉब्लम को दूर करेगा. साथ ही आपके फेस पर हो रहे डार्क स्पोर्ट भी दूर करेगा.

ऐसे करें इस्तेमाल

इस नुस्खे को लगाने के लिए आपको केले के छिलके लेने है और एलोवेरा. दोनों चीजों को अपको अपने फेस पर इस्तेमाल करना है एक साथ. इसके अलावा आप शहद में केले को काटकर भी इस्तेमाल कर सकते है अपने फेस पर.

सेब के छिलके

आप फेस को गोरा और एकदम चमकदार बनाने के लिए सेब के छिलके से बना हुआ पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते है. इसको बनाने के लिए आपको पहले सेब के छिलके को सुखाना होगा धूप में. इसके बाद इसको मिक्सर में पीस लें. अब इसमें दो चम्मच दही मिलाकर इसको आपके फेस पर अप्लाई कर लें.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join