Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 17, 2026 | New Delhi
Automobile

सर्दियों के समय में कार ड्राइव करते हुए रखें इन बातों का खास ख्याल, जानिए पूरी डीटेल्स

December 4, 2023 Sneha 1 min read
Car Driving Tips

Car Driving Tips: जैसा कि हम सभी जानते है, कि सर्दियों के मौसम में घूमने का मजा दौगुना हो जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग इस सीजन में ही घूमना ज्यादा पसंद करते है. ठंड के मौसम में किसी ट्रिप का मजा बढ़ जाता है, लेकिन इस मौसम में ड्राइव करना उतना ही मुश्किल हो जाता है. क्योंकि बाइक, कार और अपनी ठंड को कंट्रोल करना कई बार हमारी दिक्कतों को और भी ज्यादा बढ़ा देता है. खासतौर पर जब हम ठंड के मौसम में बाइक पर कोई ट्रिप प्लान करते है, तो उस समय हमें बहुत सी बातों का खास ध्यान रखना होता है. तो अगर आप भी हाल ही में किसी ऐसी ही ट्रिप पर जाने का सोच रहे है, तो ये खबर आपके लिए है. यहां हम आपको बतानें के लिए जा रहे है, कुछ ऐसी ही जरूरी बातों के बारें में जिनकी मदद से आप अपनी ट्रिप को और भी ज्यादा यादगार बना सकते है. तो आइए जानते है.

बर्फ से भरी सड़कों पर करें ध्यान से ड्राइव

सर्दियों के मौसम में लोग अक्सर बर्फ वाली जगहों पर ही जाना ज्यादातर पसंद करते है, ऐसे में आपको ये पता होना चाहिए कि आप जब भी बर्फ वाली सड़को पर अपनी कार ड्राइव करते है. तो उस समय आपको बेहद ध्यान से और आराम से ही ड्राइव करना है. इसके साथ ही इन सड़कों पर अपनी स्पीड को कम से कम ही रखें. गाड़ी को जब भी आप मोड़े तो स्पीड और ब्रेक पर खास नियंत्रण बना कर रखें.

स्पेयर टायर

अगर आप इस मौसम में कही बाहर जा रहे है, तो आपको एक एक्स्ट्रा स्पेया टायर अपनी गाड़ी में जरूर कैरी करना है. जिससे कि अगर आपकी गाड़ी के किसी टायर में कोई दिक्कत रोड या रास्ते के बीच में आ जाए. आप उसे आसानी से चेंज कर किसी अच्दे मैकेनिक के पास पहुंच सके.

जरूर रखें बैटरी जम्पस्टार्ट किट

अगर आपके पास बैटरी वाली गाड़ी है और आप उसमें कही बाहर जा रहे है, तो आपको एक बैटरी जम्पस्टार्ट किट अपने साथ जरूरी रखनी होगी. रास्ते में अगर आपकी बैटरी में कोई परेशानी आए, तो आप अपनी कार बैटरी को आसानी से जंप स्टार्ट कर सकेंगे.

गाड़ी के दस्तावेजों को हमेशा रखें साथ

बाहर जाते वक्त आपकी गाड़ी में पूरे दस्तावेज मौजुद होने चाहिए. ये आपके लिए बेहद अहम है. घूमने के लिए आप अक्सर किसी और जगह या स्टेट में जाते है. जिसके लिए आपकी गाड़ी में कागजों का होना जरूरी है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join