Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, Jun 09, 2026 | New Delhi
Jobs

OSSC Recruitment 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग में निकली कई पदों पर भर्ती,ऐसे करें आवेदन

November 25, 2023 Manya Jain 1 min read
image 163

OSSC Recruitment 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) ने सांख्यिकी सहायक के पद के लिए 234 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान की घोषणा की है। उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी के लिए 24 नवंबर से ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें आवेदन की आखिरी तारीख 24 दिसंबर है। साथ ही 27 दिसंबर तक आवेदन में सुधार कर सकतें हैं।

इन पदों पर की जाएगी भर्ती

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 234 पद हैं, जिनमें से 116 सभी उम्मीदवारों के लिए खुले हैं।
79 पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी.
अनुसूचित जाति के लिए (39 पद)
अनुसूचित जनजाति (51 पद)
28 पदों पर सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को आरक्षण दिया जा रहा है।

image 164

योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित या स्टेटिस्टिक्स में स्नातक जरुरी है।
साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर एप्लीकेशन की जानकारी होना जरुरी है।
1 जनवरी, 2023 के अनुसार आपकी न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल होनी चाहिए।
SC/ST वर्ग/महिला उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल और दिव्यांग वर्ग/पूर्व कर्मचारियों को 10 साल की छूट दी जा रही है।

आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
अब जरुरी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
आपके पास आवेदन के लिए शैक्षिक अंकसूची, जाति प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और पहचान पत्र की स्कैन कॉपी होना जरुरी है।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना होगा।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join