Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
World

युद्ध के कारण गाजा में लोगों की हालत हुई बद से बत्तर, एक बार फिर से खोला गया राफा क्राॅसिंग, जानिए पूरी डीटेल्स

November 7, 2023 Sneha 1 min read
Israel Hamas War 5

Israel-Hamas-War: इजरायल और हमास का ये भीषण युऋ अब दिनों दिन बेहद खौफनाक होता चला जा रहा है. जहां पर अभी तक 10 हजार से भी ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके है. ऐसे में युद्ध के बीच फसे लोगों को बाहर निकालने के लिए अब मिस्र जानें वाले राफा क्राॅसिंग को लोगों के लिए एक बार फिर से खोल दिया गया है. इस क्राॅसिंग को खोले जाने के बाद से मिस्रवासियों और विदेशवासियों को अपने घर लौट जानें में आसानी होने वाली है. आपको इसके साथ ही में जानकारी दें दे, कि मिस्र से गाजा के लिए केवल एक ही प्रवेश है, जिसका नाम है राफा क्राॅसिंग. खबरों के हवाले से ये बताया जा रहा है, कि इस क्राॅसिंग को मिस्र में रहने वाले लोगों के लिए विदेशी लोगों के लिए और साथ ही में गाजा में रहने वाले उन लोगों के लिए जो कि गंभीर रूप से घायल हो चुके है. गाजा में इस समय मौत का तांडव जारी है. जहां पर लोग हर एक मिनट डर के तले दब कर के सांस ले रहे है. इस बीच उन्हंे इस बात का अंदाजा तक नही है, कि कब कहां से मौत आकर के गिर जाएगी.

बताया जा रहा है, कि इस राफा का्रॅसिंग कोे केवल 2 दिनों तक के लिए खोला गया था. जिसके बाद से इसे बंद कर दिया जा चुका है. मिस्र से मिली जानकारी के मुताबिक, जब गाजा में लोगों की मदद के लिए एंबुलेंस को भेजा गया था. उस समय एंबुलेंस पर एक हमला किया गया था. जिसके बाद से अब गाजा के अंदर मदद पहंुचानें के अभियान को रोक दिया गया. इसके साथ ही वहां पर मदद के लिए ट्रकों की आवाजाही को अब बहुत ही कम कर दिया गया है. मदद पहुंचाने के लिए मिस्र अब इन हमलों से एंबुलेंस और ट्रकों की सुरक्षा के बारें में बात कर रहा है.

गाजा के अस्पताल में मारे गए इतने लोग

हाल ही में गाजा के दो अस्पतालों पर हमला किया गया था. जिसमें पहला हमला आंखों के अस्पताल पर किया गया था. बताया जा रहा है, कि इस अस्पताल में 4 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है. इसके साथ ही बच्चों के रैनतिसी अस्पताल में हुए हमले के दौरान भी 4 लोगोें की जान चली गई.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join