Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 18, 2026 | New Delhi
Automobile

Maruti कंपनी की इन CNG गाड़ियों में मिलते है बेहतरीन फीचर्स, जानिए डीटेल्स

October 3, 2023 Sneha 1 min read
Maruti Suzuki CNG Variant

Maruti Suzuki CNG Variant: सबसे ज्यादा पसंद की जानें वाली और किफायती कीमतों के साथ आने वाली गाड़ियों में हमेशा से ही मारूति कंपनी ने अपनी बाजी मारी है. जहां पर देशभर में स़ड़कों पर सबसे ज्यादा गाड़ियां मारूति कंपनी की ही देखनें को मिलती है. इसके साथ ही कंपनी ने अब सीएनलजी कारों की संख्या में भी काफी वृद्धि कर दी है. जिसके बाद से वैगनआर, सिलेरियो और स्विफ्ट जैसी गाड़ियों में भी कंपनी का सीएनजी वेरिएंट देखनें को मिलता है. ये गाड़ियां सीएनजी गाड़ियां है, जिनमें बेहतरीन फीचर्स और रेंज भी दी जाती है. मारूति कंपनी की गाड़ियों को पसंद करने वाले लोग अगर इस कपंनी के किसी सीएनजी वेरिएंट की तलाश कर रहे है, तो ऐसे में ये कुछ सीएनजी वेरिएंट इस कपंनी के बेस्ट माॅडल है. देखिए यहां

Maruti Suzuki Celerio CNG Variant

अब इस सुची में सबसे पहले नंबर पर मारूति की कंपनी सिलेरियो को शामिल किया गया है. जिसमें आपको प्रति kg किलो ग्राम पर 35.60km किमी तक का रेंज दिया जा रहा है. कीमतों की अगर बात की जाए तो इस कार की मार्केट में कीमत 6.74 लाख रूपये तक की है. वहीं पर इस कार में बेस्ट फीचर्स आपको देखनें को मिल जाते है. जिसमें हिल होल्ड असिस्ट, ट्विन.स्लॉट एसी वेंट्स और डुअल एयरबैग्स जैसे फीचर्स भी दिए जा रहे है.

Maruti Suzuki Alto 800 है दूसरे पायदान पर

दूसरा नाम मारूति की आल्टो 800 गाड़ी का दिया गया है. जिसमें प्रति kgकिलो ग्राम पर ये कार आपको 31.59km किमी तक की माइलेज दी जाती है. कार में आपको 3 सिलेंडर के साथ ही में 0.8 लीटर का बेहतरीन पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है. इसके साथ ही मार्केट में इस कार की कीमतें 5.13 लाख रूपये तक की है.

Maruti Suzuki Dzire CNG वेरिएंट तीसरे नंबर पर

भारतीय मार्केट में सबसे ज्यादा खरीदी जानें वाली गाड़ियों में इस कार को गिना जाता है. जहां पर ये कार प्रति किलो ग्राम पर 31.12 किमी तक की माइलेज प्रदान करती है. डुअल जेट इंजन के साथ आने वाना 1.2 लीटर का इंजन आपको मारूति की इस कार में दिया जा रहा है. वहीं बात करें अगर इस माॅडल की कीमतों की तो इसकी मार्केट में शुरूआती कीमत 8.32 लाख रूपये तक की है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join