Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Sun, Apr 26, 2026 | New Delhi ☀
Automobile

किफायती दामों में कुछ बेहतीन डीजल गाड़ियां, कीमत केवल 11 लाख, जानिए डीटेल्स

September 30, 2023 Sneha 1 min read
Best Diesel Cars Under Budget 1

Best Diesel Cars Under Budget: सड़कों पर तेजी से ईवी और सीएनजी गाड़ियों का चलन अब बढ़ गया है. बड़ी से बड़ी कार निर्माता कंपनी अपनी बेहतरीन ईवी और सीएनजी गाड़ियों को मार्केट में लाॅन्च कर, एक दूसरें को मात दे रही है. लेकिन, ऐसे में आज भी कुछ लोग पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों को ही ज्यादा प्राथमिकता देते है. जिनमें उन्हें बेस्ट माइलेज मिल सके. वहीं पर मार्केट में इन गाड़ियों के लिए जबरदस्त विकल्प भी मिल जाते है. लोगों में इन गाड़ियों की डिमांड को देखतें हुए भी कंपनियां पेट्रोल और डीजल माॅडल को पेश करती है. अगर आप की भी पहली पसंद कोई बेहतरीन डीजल कार है, तो आप इस लिस्ट को एक बार जरूर देखिए. यहां आपके लिए कुछ बेस्ट विकल्प मौजुद है

Tata Nexon

भारतीय मार्केट में सबसे बेहतरीन कार निर्माता कंपनियों में से एक है, टाटा मोटर्स. कंपनी ने बीतें कुछ समय में काफी नई गाड़ियों को लाॅन्च किया. जिनमें से एक रही टाटा नेक्साॅन 11 लाख रूपये की कीमत में पेश की गई, ये बेहतरीन गाड़ी आपको 1.5 लीटर के पेट्रोल रेवोटाॅर्क इंजन के साथ आती है.

Hyundai Venue दूसरे नंबर पर हुई शामिल

दूसरे नंबर पर अगर हम देखें तो, इसमें हुंडई कंपनी की बेहतरीन गाड़ी वेन्यू को शामिल किया गया है. जिसमें अपग्रेडेड 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जानें वाला है. वहीं इसमें आपको तीन वेरिएंट दिए जा रहे है. जिसमें एस प्लस, एसएक्स और ओ एसएक्स ट्रिम्स वेरिएंट शामिल है. कीमतों की अगर हम बात करें तो, इस कार की मार्केट में कीमत तकरीबन 10.46 लाख रूपये तक की है.

तीसरे नंबर पर Kia Sonet

लिस्ट में तीसरे नंबर पर किआ सोनेट गाड़ी को शामिल किया गया है. जिसमें की 1.0 लीटर का बेहतरीन टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जानें वाला है. कीमत इस कार की, 9.95 लाख रूपये से शुरू है.

Tata Altroz

किफायती दामों में टाटा कंपनी की ये बेहतरीन गाड़ी आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है. जिसमें आपको 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिल रहा है. वहीं 3 से 4 वेरिएंट में ये डीजल कार उपलब्ध है.

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join