Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Wed, Apr 29, 2026 | New Delhi ☀
Sports

भारत ने हॉकी के तीसरे मैच में जापान को 4-2 के स्कोर से दी मात

September 28, 2023 Manya Jain 1 min read
11 08 2023 ndia vs japan asia champions trophy 2023 hockey 0 20274533

India Vs Japan Asia Championship:भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को एशियाई खेल 2023 में खेले गए मुकाबले में जापान की हॉकी टीम को 4-2 से हरा दिया। भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ सही स्ट्रेटेजी के साथ मैदान में शानदार खेल खेला। भारत ने अपनी शानदार लय के साथ मैडल जीतने की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। चलिए अब मैच में दोनों टीमों के प्रदर्शन और आंकड़ों पर गौर करते हैं।

भारतीय टीम को पहले क्वार्टर में गोल बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। जापानी टीम द्वारा भारत को काफी समय तक रोकने की कोशिश भी की गई । भारत ने अंत में मैच के पहले क्वार्टर के 13वें मिनट में अपना खाता खोला। अभिषेक ने जापान की डिफेंस लाइन को भेदते हुए शानदार गोल दागा। जापानी खिलाड़ियों ने भी इस दौरान गोल बनाने का प्रयास किया, लेकिन वे भारत की मजबूत डिफेंस लाइन को पार नहीं कर सके।

images 12 4

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम को लगभग 9 मिनटों के बाद गोल करने में सफलता मिली। मैच के 24वें मिनट में कप्तान मनदीप सिंग ने एक शानदार गोल दाग दिया । नीलकांत से मिले पास के बाद, मनदीप द्वारा बिना कोई भी गलती किये गोल करके भारत की बढ़त को मजबूत कर दिया। इसके बाद, भारत इस क्वार्टर में और कोई गोल नहीं बना सका। हाफ टाइम के समापन तक, भारत ने अपनी बढ़त को 2-0 तक बड़ा दिया था।

तीसरे क्वार्टर में भारत को गोल की उम्मीद में ज्यादा देर इंतज़ार नहीं करना पड़ा। इस मैच के 35वें मिनट में अमित रोहिदास ने भारत के लिए तीसरा गोल दर्ज कर दिया। दरअसल रोहिदास ने हार्दिक के लॉन्ग पास और सुखजीत के पास को ड्रैग फ्लिक करके शानदार गोल किया। तीसरे क्वार्टर में भारत द्वारा खेल की गति बढ़ाने के बावजूद गोल नहीं किया गया।

चौथे क्वार्टर में भारत द्वारा खेले गए मैच में अभिषेक ने मैच के 48वें मिनट में गोल करके टीम को 4-0 तक बढ़त दिलाई। इस बीच जापान ने अंतिम समय में एग्रेसिव खेल दिखाया। 2 गोल करके वापसी का प्रयास किया। हालांकि,यह प्रयास मैच जीतने के लिए काफी नहीं साबित हुआ। जापान के लिए मैच के 56वें मिनट में जेंकी और 57वें मिनट में ताकाशी ने गोल किया। अंत में, मुकाबला 4-2 से भारत की जीत हुई।

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join