Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 17, 2026 | New Delhi
Automobile

नई कार घर लाने से पहलें, रखें ये चीजें ध्यान, ये रही डीटेल्स

September 27, 2023 Sneha 1 min read
New Car Buying Tips

New Car Buying Tips: देशभर में सड़कों पर गाड़ियों की गिनती अब रोजाना बढ़ती ही जा रही है. आए दिन मार्केट में भी एक के बाद एक बेहतरीन फीचर्स के साथ न्यू माॅडल लाॅन्च किया जा रहा है. ऑटोमोटिव कार कंपनियां भी एक शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी गाड़ियों को भारतीय बाजारों में पेश कर रही है. लोग जब भी कोई गाड़ी को खरीदनें के लिए जाते है, तो सबसे पहले उसमें फीचर्स और सुविधाओं के बेस पर ही गाड़ियों का चयन करते है. कार को खरीदनें के लिए हम सभी एक बजट सेट करते है. उसके बाद ही कार लेने का फैसला लिया जाता है. तो आज यहां हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स प्रोवाइड करने जा रहे है, जिनकी बदौलत आप आसानी से अपने लिए एक कार का चयन कर सकेगें, तो आइए जानते है.

पहले करें अपना बजट सेट

जब भी कार को खरीदनें की बात आती है, तो सबसे पहले बजट को ही सेट किया जाता है. आपको ये पता होता है, की आपको कितनी कीमत की गाड़ी को खरीदना है. तो गाड़ी को खरीदनें से पहले अपने बजट को तैयार कर लें. जिससे की आपको बाद में किसी भी दिक्कत का सामना ना करना पडें.

परिवार के हिसाब से खरीदें गाड़ी

अगर आपका परिवार काफी बड़ा है, तो जाहिर तौर पर आप 7 सीटर एसयूवी गाड़ियों की तरफ ही अपना रूख करेंगे. तो आपके परिवार में जितने सदस्य है, आपको उसी के हिसाब से सही गाड़ी को चुन ना चाहिए. वहीं अगर आपका परिवार छोटा सा है, तो आप किसी बेहतरीन हैचबैक गाड़ी को भी अपनी पसंद बना सकते है.

सुरक्षा का रखें पूरा ध्यान

सुरक्षा ये एक ऐसा फेक्टर है, जिसके साथ आपको कभी भी समझौता नही करना चाहिए. क्योंकि आपकी जान किसी भी गाड़ी या व्हीकल से ज्यादा जरूरी है. तो जब भी आप गाड़ी को खरीदनें के लिए जाते है, तो सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही गाड़ी को खरीदें.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join