Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 17, 2026 | New Delhi
Automobile

ये कंपनियां कर रही ईवी गाड़ियों के मामलें में बेहतरीन बिजनेस, जानिए डीटेल्स

September 25, 2023 Sneha 1 min read
Best EV Car Companies

Best EV Car Companies: ईवी गाड़ियों का सेगमेंट अब इंडियन ऑटो मार्केट में अपनी रफ़्तार पकड़ रहा है. भारत और अन्य देशों की कार निर्माता कंपनियां भी एक के बाद एक बेहतरीन ईवी गाड़ियों की पेशकश के साथ आगे आ रही है. टफ कंपटीशन और भारी डिमांड के चलते अब कुछ ईवी गाड़ियां सस्ते दामों में भी उपलब्ध कराई जा रही है. तो आज की इस खबर में हम आपके लिए लेकर आए जानकारी उन गाड़ियों और कंपनियों के बारें में जिन्होनें पिछले महीनें में अपनी ईवी सेगमेंट की गाड़ियों की शानदार बिक्री की है. ये है डीटेल्स:

सबसे आगे Tata Motors

जहां बात आती है भरोसे की वहां पर अक्सर लोगों के दिमाग में टाटा मोटर्स का नाम सबसे पहले आता है. कंपनी ने कुछ समय पहले भी अपनी इलेक्ट्रिक कार की पेशकश की थी. जिसे लोगों ने काफी ज्यादा सराहा था. बात करें अगर बिक्री की तो इस बारंे में आपकेा बता दें की अगस्त के महीनें के दौरान टाटा मोटर्स के ईवी सेगमेंट में कुल बिक्री का आकड़ा 4,613 यूनिट का सामने आया है. जहां पर कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है.

दूसरे पायदान पर रही MG Motors

लिस्ट में टाटा मोटर्स कंपनी के बाद से अब एमजी मोटर्स का नाम सामने आया है जहां पर कंपनी ने अगस्त महीनें में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तकरीबन 1,150 यूनिटस का ट्रेड किया है. बात करें अगर कंपनी की ईवी गाड़ियों की तो एमजी काॅमेट भारत में केवल दो ही गाड़ियों की सेल करती है जिनमें जेडएस ईवी और एमजी काॅमेट गाड़ी का नाम शामिल है.

लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही Mahindra

बेहतर डीजाइन और फीचर्स के तौर पर महिंद्रा का नाम यू तो सबसे पहले लिया जाता है. लेकिन ईवी गाड़ियों की सेल में कंपनी तीसरे नंबर पर दिखाई दे रही है. महिंद्रा कंपनी मार्केट में अपनी एक्सयूवी 400 की सेल करती है. जहां पर महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की अगस्त सेल का आकड़ा 376 यूनिटस का रहा है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join