Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Oct 28, 2026 | New Delhi —
Automobile

300 सीसी की नई बाइक हुई लांच, जानें इंजन और फीचर्स की डिटेल

September 14, 2023 • Manya Jain• 1 min read

हाल ही में, भारतीय बाजार में 300 सीसी बाइक सेगमेंट में दो नई बाइक लॉन्च हुई है। हम इस समाचार में आपको बताना चाहते हैं कि इन नई बाइकों को कौनसी कंपनी ने लॉन्च किया है। इनमें किस प्रकार के शक्तिशाली इंजन और सुविधाएँ शामिल की गई है।

cb300f left rear three quarter

300 सीसी बाइक सेगमेंट में दो नई बाइक्स को भारत में लॉन्च किया गया है। टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 के अलावा, होंडा ने सीबी300एफ बाइक को भारतीय बाजार में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया है।”

होंडा CB300F 293cc ऑयल-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर BSVI OBD-II PGM-FI इंजन द्वारा संचालित है। यह इंजन 18 किलोवाट और 25.6 एनएम का टॉर्क देता है। बाइक में असिस्ट स्लिपर क्लच के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स भी है। दूसरी ओर, टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 312 सीसी रिवर्स इंक्लाइंड डीओएचसी इंजन के साथ आता है जो 35.6 पीएस और 28.7 न्यूटन मीटर टॉर्क प्रदान करता है। होंडा की तरह टीवीएस ने भी बाइक को छह-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है।

honda cb300f right side view1

होंडा CB300F बाइक एक सुपर कूल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, ऑल-एलईडी लाइट्स और कनेक्टेड रहने के लिए होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम (HSVCS) के साथ आती है। इसमें डुअल चैनल एबीएस और एलईडी लाइट्स जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 में कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल सीटें, स्मार्ट कनेक्ट, पांच इंच की टीएफटी स्क्रीन और एलईडी लाइट्स और भी बहुत कुछ जैसे शानदार फीचर्स हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join