Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Wed, Apr 29, 2026 | New Delhi
Uncategorized

Indian Railway: रेलवे से यात्रा करने वालों को मिलेगी छूट, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

March 1, 2023 Shiwam Kumar 1 min read
railway

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए हर साल कोई ना कोई बड़ा ऐलान करता रहता है, जिससे लोगों को बड़ा फायदा भी मिलता है। अगर आप भी रेल की यात्रा करते हैं या फिर करने वाले हैं तो अब मजा है। इंडियन रेलवे ने यात्रियों के लिए एक बड़ी जानकारी साझा की है।

रेलवे मिनिस्टर अश्नवी वैष्णव ने बड़ी जानकारी साझा की है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। जानकारी के मुताबिक, रेलवे सीनियर सिटीजन्स को मिलने वाली छूट को जल्द ही बहाल करने पर विचार कर रही है। इससे देश के करोड़ों बुजुर्गों को बंपर फायदा देखने को मिलेगा। रेलवे ने आधिकारिक तौर पर तो कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।

एक समाचार के अनुसार रेलवे बोर्ड सीनियर सिटीजन्स के लिए आयु सीमा में बदलाव करने की तैयारी कर रही है। फिर इसके बाद आपको टिकट पर छूट प्रदान की जानी संभव मानी जा रही है। पहले की बात करें तो पहले सभी कैटेगरी के लोगों को बड़ी सहायता मिलती थी।

वहीं, सीनियर सिटीजन्स को रियायत देने का प्लान बना रही है, जिसमें सीनियर नागरिकों के लिए छूट बरकरार रखते हुए इन रियायतों की लागत को कम करने पर विचार चल रहा है। अभी तक किसी भी नियम और शर्तों को तय नहीं हुआ है।

जानिए कितना मिलता है डिस्काउंट

रेलवे बोर्ड के अनुसार ट्रेन में सफर करने वाले सभी नागरिकों को किराए पर औसतन 53 प्रतिशत की छूट देने का काम किया जाता है। साथ ही दिव्यांग, स्टूडेंट्स और मरीजों को इस डिस्काउंट के के अलावा भी कई तरह की रियायतें प्रदान की जाती हैं।

जानिए किन्हें मिलेगा लाभ

संसद में रेलमंत्री से रेलवे छूट पर सवा किया तो उन्होंने कहा कि 2019-20 में रेलवे ने पैसेंजर टिकट पर 59,837 करोड़ रुपये की छूट दी है। इसके अलावा संसद से जुड़ी स्थाई समीति ने स्लापर और थर्ड एसी में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट में कंसेशन देने का सुझाव दिया है।

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join