Hyundai Exter : ऑटो सेक्टर में हुंडई की एक न्यू कार काफी अच्छी धूम मचा रही है. इस बार हुंडई ने लॉन्च की है अपनी एक न्यू कार जिसका लुक एकदम सॉलिड है. साथ ही साथ इसके अंदर मिलने वाले फीचर्स भी लेटेस्ट और बेहतरीन है.
आइए पहले जानते है इस कार का नाम. इस कार का नाम है Hyundai Exter, इसमें आपको बेहतरीन फिचर्स की साथ साथ मिल रहा है सॉलिड और एक्स्ट्रा पावरफुल इंजन. इसके अलावा इसका माइलेज भी एकदम जबरदस्त है. आइए जानते है Hyundai Exter का इंजन, फीचर्स और कीमत डिटेल में.
Hyundai Exter का इंजन
अगर इस कार के इंजन की बात की जाए तो Hyundai Exter में कंपनी द्वारा 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है. इस इंजन की क्षमता 82 bhp की पावर की है, साथ ही यह इंजन 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा. एक और अहम बात आपको बता दें यह नई एसयूवी आपको Cng सीएनजी के ऑप्शन के साथ भी मिलने वाली है.
Hyundai Exter के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
अगर इस कार के फीचर्स की बात की जाए तो कंपनी ने इस नई एसयूवी में सभी स्मार्ट फीचर्स इसके इंटीरियर में दिए है. इसमें आपको मिलेगा ब्लूटूथ कनेक्शन, यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट, फुल एचडी इंफोटेनमेंट सिस्टम, वॉयस-एक्टिवेटेड सनरूफ, रिवर्स कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डिजिटल कंसोल, एबीएस, ईबीडी, साथ ही साथ सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग भी दिए जा रहे है.
Hyundai Exter की लॉन्चिंग डेट
इस गाड़ी के लॉन्च होने की बात की जाए तो इस नई एसयूवी को कंपनी द्वारा 10 जुलाई को लॉन्च करने की भारतीय बाजार में तैयारी चल रही है.
Hyundai Exter की कीमत
इस गाड़ी की कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी स्पष्ट नहीं हुई है. इसकी कीमत का खुलासा इसके लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा.





