Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, May 21, 2026 | New Delhi
Automobile

Maruti Suzuki के न्यू सीएनजी वेरिएंट को खरीदने की मची होड़, कम कीमत के मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

June 15, 2023 Simran Khan 1 min read
Alto K10 Tour H1

नई दिल्ली : भारतीय ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा मारुति की गाड़ियों की बिक्री होती है. फोर व्हीलर सेक्शन में मारुति की गाड़ियों के हर एक मॉडल को लोग भर भर के प्यार देते हैं और यही वजह है कि आज मारुति की हर एक गाड़ी अपने नाम से ही जाने जाती है. अपनी बढ़ती लोकप्रियता को और बढ़ाने के लिए मारुति ने अब लॉन्च किया है ऑटो सेक्टर में अपना एक न्यू मॉडल.

खास और अहम बात यह है कि मारुति ने अपने ग्राहकों का ख्याल रखते हैं और बढ़ते दामों को देखते हुए सीएनजी वेरिएंट नया पेश किया है. अबकी बार मारुति ने अपनी सीएनजी वेरिएंट वाली न्यू Alto K10 Tour H1 को भारतीय बाजार में उतारने का ऐलान किया है.

बता दे अगर जो ग्राहक इसका पेट्रोल वर्जन लेना चाहते है तो वो पेट्रोल वेरिएंट ले सकते है. यानी जानी मान कार निर्माता कंपनी मारुति ने अपना नया मॉडल दोनों पेट्रोल और सीएनजी मोड में लॉन्च किया है. चलिए हम आपको बताते हैं इसके सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे पूरी डीटेल से जानकारी.

Alto K10 Tour H1 की कीमत

आपको बता दें मारुति की न्यू Alto Tour H1 1L 5MT पेट्रोल मॉडल की कीमत की अगर बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत आपको 480,500 रुपये की लगेगी. जो की इसकी शो रूम कीमत है.

वहीं इसके CNG वेरिएंट की कीमत आपको पढ़ने वाली है 570,500 रुपये. ये भी एक्स शोरूम कीमत है.

Alto Tour H1 कलर ऑप्शन

अगर इस गाड़ी के कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें आपको तीन अलग अलग कलर ऑप्शन मिलने वाले है. पहला कलर मैटेलिक सिल्की सिल्वर होगा, दिसरा कलर इसका मैटेलिक ग्रेनाइट ग्रे होगा और तीसरा कलर इसका आर्कटिक व्हाइट मिलेगा.

Alto K10 Tour H1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

नई मारुति के मॉडल में आपको सभी लेटेस्ट फीचर्स दिए जा रहे है. साथ ही साथ इसमें सेफ्टी फीचर्स का भी खास तौर पर ध्यान दिया गया है. आपको इसमें डुअल एयरबैग, फ्रंट सीट बेल्ट, सीट बेल्ट अलर्ट, EBD के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), हाई स्पीड अलर्ट जैसे सभी फंक्शन दिए गए है.

Alto K10 Tour H1 का पॉवरफुल इंजन

ऑल्टो K10 Tour H1 कार के इंजन की बात की जाए तो इसमें आपको मिलेगा 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन. पेट्रोल इंजन देगा आपको 66 bhp का पावर और 89 Nm का टार्क जनरेट यह इंजन करेगा. माइलेज के मामले में पेट्रोल इंजन में आपको 24.60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलने वाला है. वहीं इसके सीएनजी वर्जन इंजन में आपको लगभग 34.46 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा. CNG वेरिएंट इसका 56 bhp और 82 Nm का टार्क जनरेट करेगा.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join