Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Nov 04, 2026 | New Delhi —
Automobile

Tata Motors की वाहन बिक्री में देखी गई मामूली सी गिरावट, जानिए डिटेल्स

June 2, 2023 • Sneha• 1 min read
tata

आपको बतादें की पिछले महीनें में Tata Motors टाटा मोटर्स कंपनी की वाहनों की बिक्री में हल्की गिरावट को दर्ज किया गया है. बतादें की हाल ही में टाटा कंपनी ने अपनी सेल्स की जानकारी जारी करते हुए बताया है की मई के महीने में कंपनीइ की वाहन बिक्री में 1.62 प्रतिशत की गिरावट आई है जिसके बाद से कंपनी ने 74,973 यूनिटस की बिक्री की है. आइए जानते है टाटा कंपनी के पिछले महीनें की सेल्स की बारें में.

टाटा मोटर्स की बिक्री में गिरावट

बतादें की कंपनी ने हाल ही में अपनी इस साल की मई के महीने की बिक्री की तुलना पिछले साल इस समय से की है. जिसमें इस बात का पता चलता है की कंपनी की इस साल की वाहन बिक्री में 1.62 प्रतिशत की गिरावट हुई है. जहां कंपनी ने मई के महीनें में इस साल 74,973 यूनिटस की बिक्री की है. अगर पिछले साल के इस समय का आकड़़े पर अगर नजर डालें तो आपको बतादें की टाटा मोटर्स कंपनी ने पिछले वर्ष मई में 76,210 यूनिटस की बिक्री की थी. जहां पर कंपनी की घरेलू बिक्री में 2 प्रतिशत तक की गिरावट को दर्ज किया गया जिसमें ये वाहनो की बिक्री 73,448 यूनिटस की रही थी. पिछले साल कंपनी ने मई के महीनें में तकरीबन 74,755 यूनिटस की बिक्री की थी.

पैसेंजर व्हीकल की बढ़ती हुई मांग

कंपनी ने अपने बयान में बताया की पिछले साल पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 43,341 यूनिटस की रही थी. जिसके बाद से इस साल की घरेलू बिक्री में तकरीबन 6 प्रतिशत तक की बढ़त को देखा गया है एक साल की अगर बात की जाए तो आपको बतादें की कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार के साथ ही 3,505 यूनिटस की इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की बिक्री की थी. जिसमें इस साल का ये आकड़ा 66 प्रतिशत की बढ़त के साथ से 5,805 यूनिटस का हो गया है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join