Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, May 04, 2026 | New Delhi
Religion/Astrology

पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कह रहे बागेश्वर धाम

May 27, 2023 Megha Jain 1 min read
1685169738794

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री लगातार अपने बयानों और दिव्य दरबार को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर वह कई लोगों के निशाने पर भी आ चुके हैं। अब गुजरात पहुंचे आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कह दी है।

क्या बोले आचार्य धीरेंद्र शास्त्री?

गुजरात के सूरत पहुंचे बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि गुजरात हम धन लेने नहीं आये हैं और ना सम्मान लेने आये हैं। हम तो बस हनुमान देने आये हैं। एक बात तुम अपनी जिन्दगी में याद रखना, जिस दिन गुजरात को लेकर संगठित हो जायेंगे तो भारत क्या पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बनवायेंगे

अब मथुरा की बारी ।

बागेश्वार धाम ने कहा कि कुछ लोग पूछते हैं कि ये कैसे संभव है? भारत पहले से हिंदू राष्ट्र था, है और रहेगा। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है इसलिए सनातनियों के जागने का समय है। सोशल मीडिया यूजर्स की इस पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

बबिता भारतीय नाम के यूजर ने लिखा कि सिर्फ पाकिस्तान को ही क्यों? इंग्लैंड, स्विट्जरलैंड, अमेरिका, कोरिया, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, इराक ईरान इजरायल अफगानिस्तान को क्यों नहीं बनायेंगे? एक यूजर ने लिखा कि पहले इंडिया को हिंदू राष्ट्र बना लो, फिर पाकिस्तान को बनाने के लिए सोचा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक मुहल्ला पहले बना हिंदू राष्ट्र बन जाए इसके बाद देश और पाकिस्तान के बारे में सोचना चाहिए।

एक यूजर ने लिखा कि एक अग्नि मिसाइल पाकिस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए काफी है। मंजेश नाम के यूजर ने लिखा कि बाबा को बताओ कि ये कुछ ज्यादा हो गया है। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि बाबा को राज्यसभा सांसद बनने की बड़ी जल्दी है। लगातार इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। 2024 में शायद सांसद बन ही जायेंगे।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join