Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
World

अमेरिका में दिवाली पर हो सकती है सरकारी छुट्टी। पीएम मोदी के दौरे से पहले भारतवासियों को तोहफा।

May 27, 2023 Rupali Parihar 1 min read
amerika diwali cutti

अमेरिकी सांसद ग्रेस मेंग ने शुक्रवार को अमेरिकी कांग्रेस में दिवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए एक विधेयक पेश किया है। सांसद ग्रेस्ड मेंग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- दिवाली दुनियाभर के करोड़ों लोगों के साथ-साथ क्वींस, न्यूयॉर्क और अमेरिका में अनगिनत परिवारों के लिए साल के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है।
मेंग ने कहा- अमेरिका में कई समुदाय और संस्कृति के लोग रहते हैं। यही लोग हमारे देश की ताकत हैं। दिवाली पर छुट्टी घोषित करना इस बात का सबूत होगा कि अमेरिका में सभी समुदाय के लोगों को एक बराबर माना जाता है। साथ ही इससे अमेरिकियों को इस त्योहार के बारे में जानने का मौका मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही ये बिल पारित होगा।

12वीं संघीय छुट्टी को मिलेगी मान्यता

दीवाली, जिसे दीपावली या रोशनी के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है, भारत में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दिवाली दिवस अधिनियम दीवाली को अमेरिका की 12वीं संघीय मान्यता प्राप्त छुट्टी बना देगा।
मेंग ने प्रतिनिधि सभा में बिल पेश करने के तुरंत बाद अमेरिका में एक वर्चुअल न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, दिवाली दुनिया भर के अरबों लोगों और क्वींस, न्यूयॉर्क और संयुक्त राज्य अमेरिका में अनगिनत परिवारों और समुदायों के लिए साल के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है।

भारतीय समुदाय को मिलेगा फायदा

न्यूयॉर्क असेंबली का सत्र 8 जून तक चलेगा। माना जा रहा है कि सत्र की समाप्ति तक प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इस प्रस्ताव को दिवाली डे एक्ट नाम दिया गया है, जिसके तहत न्यूयॉर्क में दिवाली की छुट्टी 12वीं सरकारी छुट्टी घोषित हो जाएगी। इससे अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के समुदाय को काफी फायदा होगा और वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छे से दिवाली के त्योहार को सेलिब्रेट कर पाएंगे।

पीएम मोदी करेंगे US का दौरा

रूस पर भारत की रक्षा निर्भरता खत्म करने के लिए अमेरिका ने भारत के साथ रक्षा संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की पेशकश की है। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगले महीने होने वाली अमेरिका यात्रा अहम साबित हो सकती है।
दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की अगुआई में होने वाली बैठक में अत्याधुनिक रक्षा चुनौतियों के संदर्भ में वार्ता पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए दोनों देशों के बीच नई दिल्ली में पहला एडवांस डोमेन डिफेंस डॉयलाग गुरुवार को संपन्न हुआ।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join