Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Technology

एलन मस्क की न्यूरालिंक एफडीए से मिली मंजूरी। इंसान के दिमाग के साथ परीक्षण की इजाजत।

May 26, 2023 Rupali Parihar 1 min read
elon musk neorolink

न्यूरालिंक ने गुरुवार को कहा कि उसे लोगों में अपने में अपने मस्तिष्क प्रत्यारोपण का परीक्षण (ट्रायल) करने के लिए अमेरिकी नियामकों की मंजूरी मिल गई है। न्यूरालिंक दुनिया सबसे अमीर शख्सों में से एक एलन मस्क का स्टार्ट-अप है। ब्रेन-मशीन इंटरफेस कंपनी को अपने पहले इन-ह्यूमन क्लिनिकल अध्ययन के साथ आगे बढ़ने के लिए अमेरिकी फूड एंड ड्रग एड एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से मंजूरी मिल गई है।इस मंजूरी को न्यूरालिंक की अभूतपूर्व तकनीक की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

न्यूरालिंक ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी

न्यूरालिंक ने मंजूरी मिलने पर खुशी और संतुष्टि व्यक्त की। इस मंजूरी के बाद अब न्यूरालिंक अपने अध्ययन में मानव प्रतिभागियों को शामिल कर पाएगी।

इस बात की जानकारी न्यूरालिंक ने एक एक ट्वीट के जरिए दी और मंजूरी मिलने पर FDA के प्रति आभार व्यक्त किया। इस ट्वीट को मस्क ने भी शेयर किया है।कंपनी के न्यूरालिंक प्रोजेक्ट का उद्देश्य सीधे ब्रेन-कंप्यूटर संचार की सुविधा प्रदान करना है।

क्या है न्यूरालिंक

न्यूरालिंक एक चिप है, जो अपने ब्लूटूथ-इनेबल्ड इंप्लानटेशन के माध्यम से न्यूरोलॉजिकल और फिजिकल रूप से दिव्यांग लोगों की सहायता करना चाहता है। बता दें कि मस्क की कंपनी मस्तिष्क की बाहरी सतह में बालों से पतले हजारों इलेक्ट्रोड ड्रॉप की तकनीक पर काम कर रही थी।

जानवरों पर हुआ था प्रयोग

बता दें कि न्यूरालिंक ने बंदरों सहित 1,500 जानवरों पर प्रयोग किया था, जिसमें कई जानवर मारे गए। इसके कारण कंपनी और एलन मस्क को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। क्रंचबेस के अनुसार 2016 में मस्क द्वारा स्थापित, न्यूरालिंक ने अपनी स्थापना के बाद से 363 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। मस्क के अलावा, कंपनी के अन्य निवेशकों में Google की निवेश शाखा GV, अरबपति कॉइनबेस कोफाउंडर फ्रेड एह्रसम और OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन शामिल हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join