Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Technology

Google का ये AI जेनरेट करेगा YouTube Shots के लिए डिस्क्रिप्शन।

May 25, 2023 Rupali Parihar 1 min read
google AI 1

Google ने हाल ही में DeepMind और Google Brain को मिलाकर एक बड़ी AI टीम New Google DeepMind बनाई है। Google DeepMind ने YouTube शॉर्ट्स के लिए एक नई डिटेल शेयर की है। टीम ने बताया है कि उनके एक विजुअल लैंग्वेज मॉडल (VLM) का यूज किस प्रकार YouTube Shorts के लिए डिस्क्रिप्शन जेनरेट करने के लिए किया जा सकता है। इसका मतलब है कि अब क्रिएटर्स को यूट्यूब शॉर्ट्स के लिए अच्छा डिस्क्रिप्शन ऐड करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी।

YouTube Shorts के आई नई सुविधा

डीपमाइंड ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट करके जानकारी शेयर की है। पोस्ट में लिखा है कि YouTube Shorts कुछ ही मिनटों में बनाए जाते हैं और अक्सर इसमें डिस्क्रिप्शन और टाइटल्स शामिल नहीं होते हैं। क्रिएटर्स के काम को आसान बनाने के लिए जेनरेट डिस्क्रिप्शन में मदद करने के लिए टीम अपने विजअुल लैंग्वेज मॉडल Flamingo को पेश कर रही है।

क्या है फ्लेमिंगो?

फ्लेमिंगो नामक विजुअल लैंग्वेज मॉडल है, जो वीडियो में क्या चल रहा है यह समझाने के लिए वीडियो के शुरुआती फ्रेम्स को एनालाइज करके डिटेल बना सकता है। बता दें कि फ्लेमिंगो सभी नए शॉर्ट्स के लिए विवरण तैयार कर रहा है।

क्यों बनाया गया ये AI?

Google डीपमाइंड ने पोस्ट में बताया कि शॉर्ट्स कुछ ही मिनटों में बनाए जाते हैं और अक्सर इसमें डिस्क्रिप्शन और सहायक शीर्षक शामिल नहीं होते हैं, जिससे उन्हें सर्च के माध्यम से खोजना कठिन हो जाता है। इसलिए हमने अपने विजुअल लैंग्वेज मॉडल फ्लेमिंगो को डिस्क्रिप्शन जनरेट करने में मदद करने के लिए पेश किया।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join