Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
India

कटे फटे नोटों को बदलने पर कितने रुपए मिलते है? जानें RBI का नियम

February 19, 2023 Raj Kumar Singh 1 min read
Safeimagekit resized img 2

RBI के निर्देशानुसार अगर कोई बैंक कटे फटे पुराने नोट बदलने से इंकार करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बुरी तरह क्षत विक्षत नोट सिर्फ RBI के इश्यू ऑफिस में जमा होते है।

क्या आपको कोई ऐसा नोट मिला है जो कुछ ज्यादा ही कटा – फटा या जला हुआ हो। क्या उस नोट को दुकानदार भी नहीं लेते? अब आपके पास बस एक चारा बचता है कि वह नोट अपनी जेब में रखकर घूमते रहो। लेकिन कुछ लोगों को बैकों के और दलालों के चक्कर लगाते देखा गया है। परंतु यहां भी लोग ठगी का शिकार हो जाते है।

लेकिन इस खबर को पूरा पढ़ने के बाद न तो आपको दलाल के चक्कर लगाने पड़ेंगे ना ही आप ठगी का शिकार होंगे। अब आपको मिल सकती है उस नोट की पूरी रकम।

RBI ने कटे – फटे नोटों को लेकर गाइडलाइंस जारी की है। जिसके अनुसार जो नोट बाजार में चलने लायक नहीं हैं उन्हें बदलकर नए नोट बाजार में लाए जाएंगे.

ये है नियम

RBI के निर्देशानुसार अगर कोई भी बैंक कटे -फटे नोट बदलने से इंकार करेगा तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। आप कटे – फटे नोट बदलने से मना करने वाली बैंक के खिलाफ RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करवा सकते है। एक बार में एक शख्स 20 नोट ही बदलवा सकता है। जिनकी अधिकतम कीमत 5000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इससे अधिक कीमत के नोट बदलवाने पर बैंक नोट प्राप्त करके पैसे आपके खाते में डाल देता है। 50000 से अधिक के नोट बदलवाने पर बैंक थोड़ा ज्यादा समय ले सकता है।

जले हुए नोटों को कैसे बदलें –

बुरी तरह क्षत – विक्षत नोटों को सिर्फ RBI के इश्यू ऑफिस में ही जमा किया जा सकता है बैंक में नहीं। नोट की सभी विशेषताएं मौजूद होने पर ही बैंक नोट बदलता है।

जले – फटे नोटों पर कितने रुपए मिलेंगे?

जितना आपका नोट फटा है उसी हिसाब से आपको पैसा वापस मिलेगा। 2000 रुपए के नोट का 88 वर्ग cm हिस्सा होने पर पूरी कीमत मिलेगी। वहीं 44 वर्ग cm हिस्सा होने पर आधे पैसे ही दिए जाएंगे। इसी तरह 200 के नोट पर 78 वर्ग cm तक पूरे तथा 39 वर्ग cm पर आधे पैसे दिए जाते है।

नकली नोट बदलवाने पर मुसीबत –

ध्यान रखें कि बैंक नकली नोट नहीं बदलता है और अगर आप ऐसा करते पाए गए तो आप पर कानूनी कार्यवाही होगी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join