Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Nov 04, 2026 | New Delhi —
Business

टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए खुशखबरी, पढ़िए खबर

May 13, 2023 • Sneha• 1 min read
spain212

गर्मियों की छुट्टियों में बहुत से लोग युरोप घूमने का प्लान बनाते है. ज्यादातर लोग मई या फिर जून के महीनों में यहां जाने के लिए प्लान करते है क्योंकि इन महीनों को पीक सीजन कहा जाता है. और काफी सारे लोग इन महीनों के दौरान ही यूरोप घूमने के लिए जाते है. आपको बतादें की पोस्ट कोविड के बाद से यूरोप जाने वाले लोगो की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है.

टूरिज्म इंडस्ट्री की हुई चांदी

एक रिपोर्ट से ये सामने आया है की पोस्ट कोविड के बाद से यूरोप घूमने जाले वाले लोगो की संख्या में तकरीबन 80 से 90 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. जिसके कारण लोगो को यूरोप जाने के लिए वीजा पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. गर्मियों की छुट्टियों में बहुत से लोग यूरोन घूमना पसंद करते है. लेकिन यूरोप घूमने वाले लोगों की बढ़ती र्हुए गिनती के बाद से कई भारतीयों को वीजा मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसमें ऐसे भी लोग शामिल है जो की अपने पसंदीदा यूरोपिय स्थानों पर घूमने के लिए वीजा का अपाॅइंटमेंट भी नही ले पा रहे है. वहीं टूरिज्म इंडस्ट्री के एक्सपर्ट से बात करने पर इस बात का पता चला है की कोविड के बाद से ही यूरोप घूमने जाने वाले लोगों की संख्या में 80 से 90 फीसदी का इजाफा हुआ है.

आपको बतादें की गर्मियों की छुट्टियों में स्पेन घुमने जाने वाले लोगों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलती है क्योंकि ये जगह गर्मियों में काफी डिमांड की जाती है. इसी कारण के चलते लोगों को यूरोप के वीजा के लिए दो महीनें का इंतजार करना पड़ रहा है. भारत में समर वेकेशन के दौरान लोग ज्यादातर इटली, स्पेन, स्विजरलैंड, पुर्तगाल, ग्रीस, स्वीडेन और इंग्लैंड जैसी जगहों पर जाना काफी ज्यादा पसंद करते है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join