Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Jun 21, 2026 | New Delhi
Automobile

10 मार्च से शुरू होगी Xiaomi 13 Pro की सेल।

March 3, 2023 Rupali Parihar 1 min read
xiome

Xiaomi 13 सीरीज के प्रीमियम मॉडल Xiaomi 13 Pro को हाल ही में लांच किया था। भारत में 10 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. स्मार्टफोन को Amazon, Mi.com, Mi Home, रिटेल पार्टनर्स और Mi Studios सहित विभिन्न प्लेटफार्मों से खरीदा जा सकता है।

Xiaomi 13 Pro के फीचर्स

भारत में Xiaomi 13 Pro वेरिएंट 6.73-इंच 2K OLED डिस्प्ले के साथ आएगा. डॉल्बी विजन और HDR10 + को सपोर्ट करता है. डिस्प्ले 240Hz तक के टच सैंपलिंग को हैंडल कर सकता है और इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है. स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस है और MIUI 14 पर चलता है, जो Android 13 पर बेस्ड है।

Xiaomi ने फोन के लिए Leica के साथ साझेदारी की है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह Leica के 75mm फ्लोटिंग टेलीफोटो लेंस की सुविधा देने वाला पहला डिवाइस है. Xiaomi 13 Pro के इंडियन वेरिएंट में अपने चीनी वेरिएंट के समान ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. कैमरा सिस्टम में 50-मेगापिक्सल का 1-इंच Sony IMX989 प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का फ्लोटिंग टेलीफोटो सेंसर और 50-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर शामिल है.

Xiaomi 13 Pro के इंडियन वेरिएंट में अपने चीनी वेरिएंट के समान ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. कैमरा सिस्टम में 50-मेगापिक्सल का 1-इंच Sony IMX989 प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का फ्लोटिंग टेलीफोटो सेंसर और 50-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर शामिल है. डिवाइस में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है.

512GB इंटरनल स्टोरेज
Xiaomi 13 Pro फोन 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.3 और NFC को सपोर्ट मिलता है. डिवाइस डस्ट और वाटर रिसस्टेंट है और IP68 स्टैंडर्ड को पूरा करता है. Xiaomi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 120W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 4,820mAh की बैटरी दी गई है।

10 मार्च से बिक्री होगी शुरू।

Xiaomi ने कहा है कि Xiaomi 13 Pro भारत में 10 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. स्मार्टफोन को Amazon, Mi.com, Mi Home, रिटेल पार्टनर्स और Mi Studios सहित विभिन्न प्लेटफार्मों से खरीदा जा सकता है. बता दें अर्ली सेल ऑफर 6 मार्च से उपलब्ध होगा, जिसमें पहले 1,000 ग्राहकों को एक्सक्लूसिव Xiaomi 13 Pro मर्चेंडाइज बॉक्स मिलेगा. अर्ली सेल ऑफर का फायदा Mi.com, Mi Home और Mi Studios के जरिए उठाया जा सकता है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join